13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार का कांच तोड़कर ट्राली बैग से जेवर व कपड़े चोरी

श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुरारका भवन के सामने रविवार दोपहर कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोर ने ट्रॉली बैग पार कर दिया है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Kajal Kiran Kashyap

Mar 07, 2016

car

car

बिलासपुर.
श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित मुरारका भवन के सामने रविवार दोपहर कार का कांच तोड़कर अज्ञात चोर ने ट्रॉली बैग पार कर दिया है। बैग में लाखों रुपए के जेवर, कपड़े सहित दस हजार नकदी रखे हुए थे। कार रायपुर सिविल लाइन क्षेत्र निवासी भिलाई स्टील प्लांट में कार्यरत इंजीनियर की है, जो यहां अपने साले की शादी में शामिल होने परिवार सहित पहुंचा था। तारबाहर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


तारबाहर पुलिस के मुताबिक रायपुर के स्टेट बैंक ऑफीसर्स कालोनी निवासी प्रशांत शेखर शर्मा पिता रामानंद शर्मा (45) अपने परिवार के साथ 27 खोली निवासी अपने साले आशुतोष शर्मा की शादी में शामिल होने पहुंचा था। शादी का कार्यक्रम मुरारका भवन में रखा गया था। प्रशांत परिवार के साथ दोपहर 2.30 बजे मुरारका भवन पहुंचा और सड़क किनारे कार क्रमांक सीजी 04 एचबी 9143 को पार्क करके कार्यक्रम में शामिल होने चला गया।


आधे घंटे बाद दोपहर 3 बजे जब वह कार में रखे सामान को लेने पहुंचा तो देखा कि कार के पीछे का कांच टूटा हुआ था। कार के अंदर ही एक पत्थर पड़ा हुआ था और अंदर से महरूम रंग का ट्रॉली बैग चोरी हो गया था। प्रशांत के मुताबिक उसके बैग में एक जोड़ी सोने का झुमका, अंगूठी, चांदी की पायल 20 तोला, दस हजार रुपए नकदी और साड़ी व पैंट-शर्ट रखे हुए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।