
अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार की मौत, 1 युवती-युवक घायल
बिलासपुर. सीपत क्षेत्र के नवाडीह में ट्रेलर ने एक युवक व युवती को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि युवती घायल हो गई है। दूसरी घटना में सीपत के बाम्हू में अनियंत्रित ट्रेलर ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस पर एक युवक की मौत हो गई, वहीं सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। तीसरी घटना में कोनी में नहाने निकले किशोर को हाइवा ने रौंद डाला, दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। पुलिस सभी मामलों में अपराध दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा रही है।
पुलिस के अनुसार सीपत कौवाताल पंधी निवासी नंदकिशोर पिता कलिंधर पटेल (25) मचकंडा निवासी भुवनेश्वरी पिता गणेश राम साहू (19) के साथ नैला होते हुए बिलासपुर पहुंचे। बिलासपुर में काम निपटाने के बाद दोनों बाइक से सीपत लौट रहे थे। सीपत नवाहीड पहुंचे थे।
इसी दौरान ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 बीएच 6375 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में सिर पर गंभीर चोट लगने से नंदकिशोर पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना में बाइक पर पीछे बैठी भुवनेश्वरी साहू को गंभीर चोट आई है। घायल भुवनेश्वरी साहू को 112 की सहायता से बिलासपुर सिम्स भेजा गया है। नंदकिशोर पटेल के शव को सीपत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। सीपत पुलिस मामले में अपराध दर्ज कर ट्रेलर को जब्त कर चालक का पता लगा रही है।
दूसरी घटना: बाम्हू के पास अनियंत्रित ट्रेलर की चपेट में आए बाइक सवार, एक की मौत
खमतराई निवासी सोनू पिता नरोत्तम साहू (29) अपने साथी के साथ बाइक क्रमांक सीजी 10 वाय 4066 से बाम्हू से खमतराई लौट रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर क्रमांक सीजी 12 एस 5814 के चालक ने सोनू व उसके साथी को चपेट में ले लिया। दुर्घटना में सोनू के दोस्त की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू साहू गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी लगते ही सोनू को 112 की टीम ने उपचार के लिए सिम्स में दाखिल कराया है। सीपत पुलिस अपराध दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
तीसरी घटना: नहाने निकले किशोर की हाइवा से दबने से मौत
कोनी पौंसरा निवासी हनुमानी प्रसाद पिता सखाराम सूर्यवंशी (39) निवासी आवास पारा पौंसरा अपने यहां मेहमानी में पहुंचे साढ़ू के 10 वर्षीय बेटे को बाइक में बिठा कर नहाने निकले थे। बाइक क्रमांक सीजी 10 बीएन 1697 से हनुमानी व विकास रात्रे अटल चौक पहुंचे थे। इसी दौरान पौंसरा बस्ती की ओर से आ रही हाइवा क्रमांक सीजी 22 जी 9701 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए विकास पिता व्यास नारायण रात्रे (10) को रौंद डाला। दुर्घटना में विकास की मौके पर ही मौत हो गई। चालक हाइवा छोड़ कर भाग निकला। कोनी पुलिस चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच को आगे बढ़ा रही है।
Published on:
22 Oct 2023 03:56 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
