31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव रेप केस में आरोपियों को बचा रही केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार- NSUI

Unnao Rape Case: देश में बलात्कार की वारदातों के खिलाफ NSUI ने सीएमडी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बिलासपुर

•

image

Murari Soni

•

Updated: 31 Jul 2019, 10:42 PM IST

Unnao Rape Case: NSUI protests against Unnao Rape case

उन्नाव रेप केस में आरोपियों को बचा रही केंद्र और राज्य सरकार- NSUI

बिलासपुर. एनएसयूआई ने देश में बढ़ते दुष्कर्म की घटनाओं के खिलाफ बुधवार को सीएमडी चौक पर विरोध प्रदर्शन किया(Unnao Rape Case)। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष भावेंद्र गंगोत्री व कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में उन्नाव रेप केस मामले में राज्य व केंद्र सरकार की उदासीनता के खिलाफ आवाज(NSUI protests) उठाई।

ये भी पढ़े - निर्भया कांड से भी ज्यादा बर्बर था मासूम की हत्या और बलात्कार का ये मामला, अब सजा-ए-मौत पर हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

विरोध प्रदर्शन करते हुए रंजीत सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं का नारा देती है, वहीं बेटी की अस्मत दांव पर लगी है। आए दिन इस तरह की घटनाएं ना सिर्फ यूपी बल्कि देशभर मेें हो रही है। वहीं गंगोत्री ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि तीन तलाक मुद्दे पर सरकार विधेयक लाकर मुस्लिम महिलाओं की अस्मिता की रक्षा का दावा करती है।

ये भी पढ़े-जवान लड़की के मां-बाप को बाहर जाता देख युवक का चला शैतानी दिमाग, आधी रात घर में घुसा थोड़ी देर बाद गूंज उठी लड़की की चीख

लेकिन यूपी के उन्नाव(Unnao Rape Case) में दुष्कर्म को लेकर चुप्पी साधकर दोषियों को बचाने में लग जाती है। सरकार के इस दोहरे चरित्र का एनएसयूआई विरोध करती है। साथ ही पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करती है। विरोध प्रदर्शन में सोहराब खान, बब्बर मेनन, अर्पित केशरवानी, लक्की मिश्रा, ऋषभ गंगोत्री, लोकेश नायक, रंजेश सिंह, एजाज हैदर समेत बड़ी संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता शामिल थे।