
cg weather update : द्रोणिका के कारण बुधवार को देर रात शहर का मौसम बदला और देखते ही देखते आकाश मेघमय हो गया। (cg weather alert) रात 2 बजे के बाद बूंदा-बांदी शुरू हो गई, फिर गुरुवार को सुबह तक झमाझम बारिश होती रही। इधर गुरुवार को दिन भर बादल छाए रहे। (gc weather alert) इसके चलते तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई।
कई दिन बाद दिन में लोग स्वेटर व जैकेट पहन कर निकले
cg weather alert : अचानक बारिश होने की वजह से लोग सर्दी-खांसी, बुखार से भी पीड़ित हो गए हैं। यही वजह है कि जिला अस्पताल हो या सिम्स दोनों जगह ओपीडी में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। पिछले दो दिन से आसमान में बादलों का आनाजाना लगा रहा। इससे ठंड भी कम हो गई थी। (weather alert) जबकि बुधवार को अचानक मौसम बदलने और बारिश होने से ठंड व ठिठुरन बढ़ गई है।
बारिश की वजह से गुरुवार सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाने के लिए निकलने वाले भी रजाई ओढ़ घरों में दुबके रहे। काली घटाओं के चलते दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। (weather forcaste) मौसम बदलने का असर बाजार और लोगों के जन जीवन पर भी पड़ा। बाजार में कई दुकानें सुबह से बंद रहीं। (cg weather forcaste) जबकि सरकारी कार्यालयों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा गिने चुने कर्मचारी ही दिखे। (weather update) सुबह स्कूल जाने वाले बहुत से बच्चे भी बारिश के कारण स्कूल नहीं जा सके।
पत्रकार कॉलोनी में भरा पानी
Weather Alert : पत्रकार कॉलोनी वार्ड 19, कस्तूरबा नगर में रात में हुई बारिश से पानी भर गया। बतादें कि महीनों से नाली की सफाई नहीं होने व नाला का गंदा पानी रोक कर जतिया तालाब में डाले जाने के कारण पानी का बहाव रुक गया है। (heavy rain alert) वह उल्टा बह कर पत्रकार कॉलोनी के घरों में घुस रहा है।
चूंकि नाली का गंदा पानी परिजात कॉलोनी, नेहरूनगर की ओर से आता है और जतिया तालाब के पास जवाली नाला में मिलकर आगे बह जाता है, (cg heavy rain alert) पर कुछ माह में जतिया तालाब पर नगर निगम बिलासपुर द्वारा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है और सुख चुके तालाब में घरों के गंदा पानी को जो ज्वाली नाला के उद्गम में गिरता है, (heavy rain alert) उसे रोककर तालाब में भराव किया जा रहा है,
जिसके कारण नाला का बहाव रुक गया है और गंदा पानी पत्रकार कालोनी के घरों में घुस रहा है। नगर निगम बिलासपुर के उच्चाधिकारियों को पत्रकार कॉलोनी के रहवासियों ने इस समस्या से कई बार अवगत कराया है पर स्थाई हल अब तक नहीं निकला न ही कोई अधिकारी इस ओर ध्यान ही दिया है।
अस्पतालों में लगी मरीजों की कतार...
Heavy rain alert : तानमान के उतार-चढ़ाव और फिर अब बारिश के चलते लोग सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित हो रहे हैं। (heavy rain forcaste) यही वजह है कि गुरुवार को जिला अस्पताल व सिम्स में इलाज के लिए मरीजों की लंबी कतार लगी रही। गुरुवार को दिन भर लोग स्वेटर, जैकेट में ही लिपटे नगर आए।
सब्जी की फसल को नुकसान...
CG Weather Forcaste : उप-संचालक कृषि के अनुसार वर्तमान में हो रही बारिश से गोभी, टमाटर समेत अन्य सब्जियों की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। (rain alert) बादल होने से कीड़े लगने की समस्या आ सकती है। लिहाजा इस पर किसानों को ध्यान देना होगा। कीटनाशक का छिड़काव करना होगा।
अधिकतम तापमान गिरा, न्यूनतम बढ़ा
Weather Forcaste : बारिश के बाद दिनभर धूप नहीं खिलने का असर तापमान पर पड़ा। गुरुवार को दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई। इस प्रकार अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम रहने के साथ 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरीहुई। सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
Weather Alert : एक द्रोणिका दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक से मध्य छत्तीसगढ़ तक फैली है। जिसकी वजह से प्रदेश में गुरुवार को बादल रहे और बारिश हुई। प्रदेश में 19 जनवरी से उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन की संभावना बन रही है, जिसके चलते मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है।
Published on:
19 Jan 2024 06:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिलासपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
