16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : उत्तरी हवाओं से बदला मौसम का मिजाज, होगी धुआंधार बारिश या बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी

Weather Update : मौसम में बदलाव का असर फिर से शहर के तापमान में पड़ने लगा है।

2 min read
Google source verification
cg_weather_alert.jpg

cg weather update : मौसम में बदलाव का असर फिर से शहर के तापमान में पड़ने लगा है। (cg weather alert) गुरुवार को उत्तर भारत से आंशिक रूप से ठंडी व शुष्क हवाएं पहुंचने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई। (weather alert) मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों ने अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें : Ram Mandir : अयोध्या में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन दंतेश्वरी मंदीर में होगा दिपोत्सव... 2100 दीपों से सजेगा मां का दरबार

गुरुवार को सुबह की शुरुआत के साथ शहर समेत आसपास के क्षेत्र में कोहरा छाया रहा। यह दोपहर 12 बजे तक रहा। इसके बाद दिनभर धूप खिली रही। (weather forcaste) गुरुवार को सुबह अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड बढ़ी रही। (cg weather forcaste) सुबह कोहरे के कारण लोगों को मोबाइल के टार्च की रौशनी में मॉर्निंग वॉक पर निकलना पड़ा। (rain alert) इसके साथ ही दिनभर धूप की तपिश अन्य दिनो की अपेक्षा कम रही।

शाम तक शहर समेत आसपास के क्षेत्र में अन्य दिनों की अपेक्षा ठंड का भी लोगों अहसास हुआ। गुरुवार को शहर के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट आई। (heavy rain alert) सामान्य से 1 डिग्री अधिक रहने के साथ अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। (rain forcaste) इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई। (weather forcaste) सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहने के साथ न्यूनतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें : लाडले बेटे ने किया पिता का कत्ल... मां को पिटता देख आया गुस्सा, ईंट और पत्थर से कुचला सिर


आगे भी तापमान में गिरावट की संभावना...


IMD alert : मौसम विज्ञानी एचपी चन्द्रा के अनुसार प्रदेश में 12 जनवरी को, उत्तर से ठंडी और शुष्क हवाओं के आगमन लगातार जारी रहने की संभावना है, जिसके कारण न्यूनतम तापमान में अगले 2 दिनों में 3 -4 डिग्री तक गिरावट होने की संभावना बन रही है और अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट संभावित है। इस अवधि में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।