26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हर्षिता बहनों को लेकर सीआरपीएफ कैंप पहुंचीं तो जवानों को लगा कि अपना परिवार आ गया

केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के राष्ट्र प्रहरी निरंतर सभी आपातकाल में समाज से लेकर सीमा तक अपनी सेवा कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification
rakshabandhan 2018

हर्षिता बहनों को लेकर सीआरपीएफ कैंप पहुंचीं तो जवानों को लगा कि अपना परिवार आ गया

बिलासपुर. सकरी अंतर्गत ग्राम भरनी स्थित केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल कैंप में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने कहा कि केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल भरनी वर्तमान में छत्तीसगढ़ का पहला एवं एक मात्र सीआपीएफ का ग्रुप केन्द्र है। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के राष्ट्र प्रहरी निरंतर सभी आपातकाल में समाज से लेकर सीमा तक अपनी सेवा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग उनके इस जज्बे को नमन करता है। कार्यक्रम में आंध्रप्रदेश के वी महेश नायडु ने कहा, 14 वर्ष के कार्यकाल में केवल दो बार वे राखी का त्योहार घर में मना पाए हैं। उनकी बहन नहीं है और मुंहबोली बहनों की राखियां अभी तक पहुंची नहीं है। ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने हमें राखियां बांधकर हमें और मजबूत किया है। साथ ही मध्यप्रदेश से रावेन्द्र कुमार तिवारी एवं रवि कुमार सेन ने भी अपने विचार रखे। प्रभाकर उपाध्याय ने कहा कि रक्षाबंधन का महापर्व मनाये जाने से अपने घर से हजारों किलोमीटर दूर कैंप में रह रहे जवानों को परिवार से दूर परिवार मिला है।

कार्यक्रम में ललिता संतोष कश्यप, नीतू मिश्रा, प्रभा विश्वकर्मा, रेखा गर्ग, रश्मि द्विवेदी, स्वाति राय गुप्ता, फरजाना अंसारी, पार्वती गुप्ता, चित्रा तिवारी, अशाालता चौहान, चन्द्रकला शर्मा, नंदिनी चौहान, शोभा कश्यप, अरूणा दीक्षित, शशि साहू, गीता तिवारी, किरण मूले, अंजू शुक्ला, अंकिता पाण्डेय, अंशिका जोशी, शारदा पाण्डेय, कमलेश सिंघल, संगीता पाण्डेय धनवंती खत्री, बिसाहिन बुनकर, मोंगरा यादव डिंपल विश्वकर्मा, मंजू शर्मा, शारदा तिवारी व अन्य बहनों ने 100 से अधिक सीआरपीफ के भाइयों को राखी बांधकर उनकी कुशलता एवं मंगल की कामना की। कार्यक्रम में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केन्द्र बिलासपुर के डीआईजी अशोक कन्नौजिया, आशारानी कन्नौजिया, कमांडेड अनिल कुमार, पूनम गुप्ता, इन्दु वात्सायन, सेकंड इन कमांड प्रभाकर उपाध्याय, सुषमा उपाध्याय, राजेश तम्बोली, संतोष कश्यप, संतोष अवस्थी, ऋषिमुनी पटेल, देवेश दुबे उपस्थित रहे।