scriptइन सवालों के जवाब से जानिए अपनी सेहत पर कितना भरोसा करते हैं आप | How much do you trust your health | Patrika News

इन सवालों के जवाब से जानिए अपनी सेहत पर कितना भरोसा करते हैं आप

locationजयपुरPublished: Jan 06, 2020 04:33:11 pm

तो कैसा है आपका सेहत पर भरोसा? परखिए नीचे दिए सवालों से और कीजिए एक नई शुरुआत।

इन सवालों के जवाब से जानिए अपनी सेहत पर कितना भरोसा करते हैं आप

How much do you trust your health

अपनी सेहत पर भरोसा करना, अपने आप पर भरोसा करना है। सेहत पर भरोसा पाना एक नियमित प्रक्रिया है और उसका आधार है कि हम हर दिन सेहत के नाम पर क्या करते हैं, कितनी एक्सरसाइज करते हैं, तो कैसा है आपका सेहत पर भरोसा? परखिए नीचे दिए सवालों से और कीजिए एक नई शुरुआत।

1. हमेशा भरोसा करने में डर लगता है क्योंकि बहुत बार चोट खाई है ?
अ: सहमत

ब: असहमत

2. मुझे लगता है कि मुझमें आत्मविश्वास है, लेकिन वह सामने नहीं आ पाता!
अ: सहमत

ब: असहमत

3. मेरा मन बड़ा चंचल है और मैं अपनी आदतों पर नियंत्रण नहीं कर पाता/पाती!
अ: सहमत

ब: असहमत

4. मैं भरोसा करता/करती हूं लेकिन कुछ ऐसा हो जाता है कि पीछे लौटना पड़ता है!
अ: सहमत

ब: असहमत

5. मेरे बहुत से कार्य दूसरों को देखकर होते हैं। इस वजह से भरोसा कमजोर पड़ जाता है
अ: सहमत

ब: असहमत

6. मुझे कई बार खुद पर गुस्सा भी आता है, लेकिन वह बस थोड़ी देर का होता है!
अ: सहमत

ब: असहमत

7. मेरे पास अपने लिए समय नहीं है इसलिए ऐसा विचार ही मन में नहीं आता!
अ: सहमत

ब: असहमत

8. मैं ऐसी कोई कोशिश ही नहीं करता/जिससे मन-तन पर भरोसा बन सके!
अ: सहमत

ब: असहमत

9. मेरी आदत बदला लेने की है। कई बार इसका शिकार खुद का शरीर बनता है!
अ: सहमत

ब: असहमत

स्कोर और एनालिसिस –
आपका ‘भरोसा’ कच्चा है : यदि आप क्विज के 7 या उससे ज्यादा सवालों के जवाब से सहमत हैं तो अफसोस के साथ कहना पड़ेगा कि आपको भरोसा करना नहीं आता। आपने एक मकड़ी की तरह अपने चारो ओर उलझनों का जाल बुन रखा है और खुद बीच में फंसे हैं। समाधान चाहिए तो शुरुआत अपनी सोच में छोटे-छोटे बदलाव लाकर करनी होगी। सोच के बाद आदते बदलिए और फिर व्यवहार में परिवर्तन लाइए। अपनी कोशिशों को विराम मत दीजिए और अनुशासन के साथ जुटे रहिए। आप निश्चित रूप से सफल और प्रसन्न रहेंगे।

आपका ‘भरोसा’ पक्का है: यदि आपको क्विज के 7 या उससे से ज्यादा सवालों से असहमत हैं तो खुशी के साथ कहना होगा कि आप एक मजबूत भरोसे वाले इंसान हैं। सेहत पर आपका भरोसा आपका सच्चा साथी है जो चुनौतियों से लड़ने की ताकत देता है। इस भरोसे की झलक आपके व्यवहार और कामों को करने के ढंग में भी नजर आती है। आपका भरोसा आपको सफलता की नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएगा। यह भरोसा आपके संपूर्ण व्यक्तित्व को निखारता है और प्रभावी भी बनाता है। इसे बनाए रखिए, सफलता कदम चूमती रहेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो