14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खुशबू से बनाएं खुद को स्वस्थ, जानें इसके फायदे

प्रकृति ने हमें सुगंधित जड़ी-बूटियों, पेड़-पौधों, फल व फूलों से आदि से नवाजा है। इनसे हमें तरह-तरह की खुशबूएं मिलती हैं।
less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Vikas Gupta

Jan 02, 2020

खुशबू से बनाएं खुद को स्वस्थ, जानें इसके फायदे

Make yourself healthy with fragrance

अच्छे स्वास्थ्य के लिए विभिन्न प्रकार की खुशबू का महत्व माना गया है। अच्छी खुशबू से हमारा मन खुश रहता है। प्रकृति में कई तरह की अच्छी खुशबूएं मौजूद है। प्रकृति ने हमें सुगंधित जड़ी-बूटियों, पेड़-पौधों, फल व फूलों से आदि से नवाजा है। इनसे हमें तरह-तरह की खुशबूएं मिलती हैं।

कपूर की सुगंध : सीलन व गलन की जगह पर कपूर की टिकिया रखें। इससे पॉजिटिव एनर्जी मिलती है।
तुलसी की खुशबू: तुलसी में मौजूद मरफरी व पारा जैसे तत्व नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देते हैं।

मिट्टी सुगंध: जब मिट्टी पर पानी डाला जाता है तो इसमें से भीनी-भीनी खुशबू आती है जो तनाव दूर करती है। इसीलिए नकसीर फूटने पर मिट्टी पर पानी डालकर सुंघाया जाता है। इस खुशबू को सुबह लेने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

फूलों की खूशबू: चमेली, जूही की खुशबू थके दिमाग को राहत देती है। मोगरे की खुशबू गर्मी में ठंडक का अनुभव कराती है। गुलाब की खुशबू मन को शांत रखती है।

डिस्क्लेमर
इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह क्वालीफाइड मेडिकल ओपिनियन का विकल्प नहीं है। पाठकों को सलाह दी जाती है कि वे कोई भी दवा, उपचार या नुस्खा अपनी मर्जी से ना आजमाएं। इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।