कोडरमा। 64 किलो गांजे के साथ पुलिस ने नकली घी जब्त कर फर्जी फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। यह फैक्ट्री तिलैया के ताराटांड़ में खुलेआम चल रही थी। मौके पर एसडीओ सहित अन्य पदाधिकारी पहुंचे। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।
तिलैया थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने छापेमारी कर इस घी फैक्टरी का उद्भेदन किया। फैक्टरी में 64 किलो गांजा भी बरामद हुआ है। पुलिस ने देर रात एक बजे छापामारी कर फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच की बात कह रही है।