27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपिका पादुकोण से लेकर ऐश्वर्या राय तक, जब घटिया मेकअप ने बिगाड़ दिया इन एक्ट्रेसेस का चेहरा

रंगीन पर्दे पर बॉलीवुड एक्ट्रेसेस की खूबसूरती देखतेही बनती है। इनकी सुंदरता को देख लोग इनके दिवाने हो जाते है। लेकिन कभी कभी ये एक्ट्रेसेस ऐसा मेकअप कर लेती है कि उनका लुक लोगों के लिए मजाक बन जाता है। आइए जानते हैं एक्ट्रेसेस के ऐसे लुक के बारे में जब मेकअप ने किया कबाड़ा-

3 min read
Google source verification
who created horrible Makeup Blunder

who created horrible Makeup Blunder

नई दिल्ली। फिल्मों के साथ साथ फोटोशूट्स में ग्लैमरस दिखने वाली एक्ट्रेसेस कई बार ऐसा मेकअप कर लेती हैं कि उनका लुक बिगड़ जाता है। घटिया मेकअप के चलते वो मजाक का कारण तक बन जाती हैं। मेकअप में की गई गलती की वजह से उनके लुक का कबाड़ा हो जाता है। ऐसा ही कुछ सोनम कपूर, ऐश्वर्या राय, से लेकर प्रियंका चोपड़ा सहित कई एक्ट्रेसेस के साथ ऐसा हुआ है। आइए जानते हैं किन एक्ट्रेसेस का लुक खराब मेकअप ने बिगाड़ दिया।

ऐश्वर्या राय बच्चन

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने लुक को थोड़ा हटकर दिखाने की कोशिश की, लेकिन वह इस मामले मेंं फेल हो गईं। उन्होंने लेवेंडर लिप शेड लगाया जो उनकी ओवरआल मेकअप से बिल्कुल भी मैच नहीं कर रहा था। लोगों ने इस लुक के लिए एक्ट्रेस को खूब ट्रोल किया। कई लोगों ने इस लुक की तुलना दीवारों पर लगने वाले कलर से की।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण का यह मेकअप लुक फैंस को पसंद नहीं आया। ब्राउन स्कीन पर लाइट फाउंडेशन शेड के चलते उनका लुक खराब हो गया।

यह भी पढ़ें: जब ऐशवर्या से लेकर सोनम ने किया fashion Disaster, अपने बेढंगे लुके के लिए जमकर ट्रोल हुई ये एक्ट्रेसेस

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका का ये पारम्परिक लुक मेकअप की वजह से बिगड़ गया। फैंस ने भी इस लुक की आलोचना की। लिप शेड से लेकर फाउंडेशन बेस, सबकुछ गड़बड़ हो गया। फाउंडेशन शेड उनके स्कीन कलर से ज्यादा हल्का रह गया।

तारा सुतारिया

तारा सुतारिया ने साल 2019 में ऐसा मेकअप किया कि उन्हें ट्रोल किया जाने लगा। एक इवेंट में तारा के अंडर आई पर वाइट स्पॉट अलग ही दिख रहे थे।

श्रीदेवी

श्रीदेवी की इस फोटो में भी वही हुआ जो तारा सुतारिया के साथ हुआ था। उनके स्कीन कलर से अंडर आई कंसीलर बिल्कुल मैच नहीं कर रहा था। इसके चलते यह फ्लैशलाइट में अलग से दिखने लगा।

यह भी पढ़ें: जब ‘बदन पर सितारें लपेटे हुए’ नजर आई थी बॉलीवुड की ये हसीनाएं, हर कोई हो गया था इनके हुस्न का दीवाना

राखी सावंत

राखी सावंत का ये लुक मेकअप के लिहाज से सबसे बड़े फेल्स में गिना जाता है। मेकअप में काम लिया गया कोई भी तरीका अच्छे से यूज नहीं किया गया।

अमीषा पटेल

अमीषा पटेल ने अपने मेकअप के लिए लाइट फाउंडेशन का इस्तेमाल किया और ये उनकी स्कीन कलर से अलग दिखने लगा। इसके चलते उनका लुक बेहद खराब हो गया।

गौरी खान

शाहरुख खान की पत्नी गौरी भी बुरे मेकअप के चलते ट्रोल हो चुकी हैं। इस फोटो में गौरी ने आईब्रो को कुछ ज्यादा हल प्लक करवा लिया और लिप शेड खराब चुना। फ्लैशलाइट में इस मेेकअप की पोल खुल गई और गौरी का लुक खराब दिखने लगा।

कंगना रनौत

एक्ट्रेस कंगना रनौत हर मौके के हिसाब से अलग और शानदार मेकअप करवाना पसंद करती हैं। हालांकि इस फोटो में उनका लुक बेहद अजीब लगा।