बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन व अन्य ने अपनी बॉडी पर टैटूज बनवा रखे हैं। किसी ने अपनी पत्नी के नाम पर तो किसी ने अपने बेटे या बेटी के नाम का टैटू बनवा रखा है। आइए जानते हैं किन स्टार्स ने टैटू के जरिए दिखाया अपनों के प्रति प्यार-
मुंबई। बॉडी पर टैटू बनवाना ट्रेंड में है। इस ट्रेंड में लोग तरह-तरह के टैटू बनवाते हैं। कोई अपने पैशन के लिए, तो कोई यूनिक स्टाइल के लिए तो कई शौकिया तौर पर। आज हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने अपनी बॉडी पर अपनों के लिए टैटू गुदवा रखे हैं।
ऋतिक रोशन और सुजैन खान
ऋतिक रोशन और उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान ने एक-दूसरे का नाम अपनी कलाईयों पर गुदवा रखा था। हालांकि जब दोनों अलग हुए, तो सुजैन ने इसमें कुछ और चीजें एड करवा लीं, जिससे की ये अलग लगे। ऋतिक ने ऐसा कुछ नहीं किया।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी राइट कलाई पर जो टैटू बनवा रखा है, उस पर लिखा है 'डैडीज लि'ल गर्ल'। गौरतलब है कि प्रियंका अपने पिता डॉ अशोक चोपड़ा के बेहद करीब थीं। उन्होंने अपने पिता की हैंडराइटिंग में उनका नाम गुदवा रखा है।
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार ने पहले अपने बेटे आरव के नाम का टैटू बैकसाइड में बनवा रखा था। इसके बाद उनका नया टैटू अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के नाम से बनवाया। टैटू में ट्विंकल का शॉर्ट नेम 'टिना' लिखा हुआ है।
अर्जुन रामपाल
अर्जुन रामपाल ने अपनी दोनों बेटियों का नाम अपने हाथों पर गुदवा रखा है। उनके राइट हैंड पर बेटी माहिका का नाम और लेफ्ट पर बेटी मायरा का नाम है।
सैफ अली खान
सैफ अली खान ने अपनी पत्नी करीना कपूर का नाम अपने हाथ पर गुदवा रखा है। टैटू में करीना का नाम देवनागिरी लिपी में लिखा हुआ है।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला से बहुत प्यार करते हैं। एक्टर ने बहन के नाम का प पहला लैटर अपनी लेफ्ट कलाई पर गुदवा रखा है। अर्जुन के हाथ पर एक ओर टैटू है जिसमें लिखा है 'मां'।
हर्षवर्धन कपूर
हर्षवर्धन कपूर ने अपनी दोनों बहनों सोनम कपूर और रेहा कपूर के नामों का टैटू अपनी पीठ पर बनवा रखा है। दोनों के नाम हिन्दी में लिखे हैं।
इमरान खान
इमरान खान ने अपने चेस्ट पर बेटी के पैरों के निशान टैटू करवा रखें हैं। इमरान की मां ने भी उनके फुटप्रिंट एक पेपर पर अब तक संभाल के रखे हैं।
प्रतीक बब्बर
एक्ट्रेस स्मिता पाटिल के एक्टर बेटे प्रतीक बब्बर ने अपने चेस्ट पर मां के नाम का टैटू बनवा रखा है। प्रतीक ने अपने चेस्ट पर स्मिता का नाम और साथ में 1955 के साथ अनंत का साइन बनवा रखा है। स्मिता का जन्म 1955 में हुआ था।
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त
संजय दत्त की पत्नी मान्यता दत्त ने पति का नाम अपनी अंगुलियों पर टैटू करवा रखा है। मान्यता ने अपनी एक अंगुली पर संजय नाम का टैटू बनवाया हुआ है।