5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड के वे 10 सेलेब्स जिन्होंने सफलता और पॉपुलैरिटी मिलते ही अपने पार्टनर्स को छोड़ा

सफलता मिल जाने के बाद संघर्ष में साथ रहे दोस्तों को कम ही लोग याद रखते हैं। ऐसा ही कुछ इन बॉलीवुड स्टार्स ने किया है। कुछ ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपने स्ट्रगल टाइम के पार्टनर को सफलता मिलते ही छोड़ दिया। इनमें दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट जैसे नाम भी शामिल हैं।

4 min read
Google source verification
dump_partner_stars.png

मुंबई। मुंबई। बॉलीवुड सेलेब्स के अफेयर्स की जानकारी लेने के लिए फैंस हमेशा बेताब रहते हैं। उनके चहेते स्टार का किस अन्य सेलेब से रिलेशन है और कैसा चल रहा है, इसे लेकर फैंस उत्साहित रहते हैं। आज हम आपको ऐसे सेलेब्स के बारे में बताएंगे, जो बॉलीवुड में सफल होने से पहले किसी अन्य पार्टनर के साथ थे। लेकिन सफलता मिलते ही उन्होंने अपने पार्टनर को छोड़ दिया।

1. दीपिका पादुकोण

रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका पादुकोण अपने मॉडलिंग डेज में निहार पांड्या के साथ लिव-इन में रहती थीं। उस जमाने में निहार भी मॉडल-एक्टर थे। वे हिमेश रेशमिया के गाने 'आपका सुरुर में भी दिखाई दिए थे। दोनों एक-दूसरे से तब अलग हो गए, जब दीपिका ने मॉडलिंग छोड़ दी और एक्टिंग में उन्हें पॉपुलैरिटी मिलने लगी। फिलहाल दीपिका एक्टर रणवीर सिंह के साथ सुखी वैवाहिक जीवन बिता रही हैं।

2. प्रियंका चोपड़ा

बताया जाता है कि प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनने से पहले तक असीम मर्चेन्ट को डेट कर रही थीं। लेकिन उनके मिस वर्ल्ड बन जाने के बाद उन्होंने असीम को छोड़ दिया। मर्चेन्ट ने बाद में कहा कि वह प्रियंका के जीवन पर एक फिल्म बनाएंगे। इस पर एक्ट्रेस ने असीम को कानूनी नोटिस भेजा था। प्रियंका फिलहाल निक जोनस की पत्नी हैं और उनके साथ अमरीका में रहती हैंं।

3. आलिया भट्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म करने से पहले आलिया का उनके बचपन के दोस्त अली दादरकर से रिलेशन था। बताया जाता है कि बाद में सिद्धार्थ मल्होत्रा से आलिया डेट करने लगीं और अली से रिश्ता खत्म कर लिया।

यह भी पढ़ें : कटरीना कैफ ने खुद बताया था क्यों हुआ रणबीर कपूर से ब्रेकअप?

4. अनुष्का शर्मा

अनुष्का और जोहेब यूसुफ की मुलाकात बंगलौर में मॉडलिंग डेज में हुई। दोनों अपनी किस्मत आजमाने मुंबई आए थे। अनुष्का को 'रब ने बना दी जोड़ी' फिल्म मिल गई और जोहेब को खाली हाथ वापस घर लौटना पड़ा।

5. जैकलीन फर्नांडिस

जैकलीन फर्नांडिस और बहरीन के प्रिंस हसन बिन राशि अल खलीफा एक जमाने में रिलेशन में थे। वे दो साल तक साथ रहे। हालांकि जब जैकलीन बॉलीवुड में आईं, तो उनका रिलेशन धीरे-धीरे खत्म हो गया।


6. ऐश्वर्या राय

बताया जाता है कि ऐश्वर्या राय अपने मॉडलिंग के दिनों में राजीव मूलचंदानी के साथ डेटिंग कर रही थीं। लेकिन जैसे ही ऐश्वर्या को बॉलीवुड मूवीज मिलने लगीं, दोनों का ब्रेकअप हो गया।

यह भी पढ़ें : सलमान खान पर ऐश्वर्या राय ने लगाया था मारपीट का आरोप, देर रात किया था घर के बाहर जमकर हंगामा

7. अर्जुन कपूर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन कपूर एक जमाने में सलमान खान की बहन अर्पिता खान से डेटिंग कर रहे थे। ये बात तब की है, जब अर्जुन फिल्मों में नहीं आए थे। दो साल डेट करने की बात उनका ब्रेेकअप हो गया।

8. रणवीर सिंह

रणवीर सिंह और आदित्य रॉय कपूर बॉलीवुड में आने से पहले धर्मेन्द्र-हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल को चाहते थे। बताया जाता है कि कॉलेज के दिनों में अलग-अलग टाइम पीरियड में दोनों ने अहाना को डेट किया था। अहाना और आदित्य का रिलेशन तो करीब 4 साल तक रहा।

9. अभिषेक बच्चन

बहुत कम लोगों को पता है कि ऐश्वर्या राय को डेट करने से पहले अभिषेक बच्चन दीपानीता शर्मा डेट कर रहे थे। उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप जा रहीं थीं और अचानक ऐश्वर्या के साथ उनकी मूवी 'गुरु' हिट हो गई। अभिषेक ने दीपानीता के साथ ब्रेकअप कर लिया। बाद में अभिषेक ने ऐश्वर्या से शादी कर ली।

10. कंगना रनौत

कंगना ने बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए अपना घर छोड़ दिया था। जब वह इंडस्ट्री में आईं तो बिल्कुल अनजान थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंगना ने इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए अध्ययन सुमन से दोस्ती की। बताया जाता है कि उनके फिल्म 'गैंगेस्टर' में डेब्यू करने के बाद यह रिलेशन खत्म हो गया।