26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर अभिनेता, जानिए किसके पास है कितनी संपत्ति

हम आपको बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

3 min read
Google source verification
shahrukh irrfan and Hrithik

shahrukh irrfan and Hrithik

बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है, जहां फेम के साथ पैसा भी बहुत है। लाखों युवा बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने आते हैं। इनमे से कुछ यहां अपना कॅरियर बनाने में सफल हो जाते हैं। यहां कलाकार अपनी मेहनत के दम पर पैसा कमा कर रहे हैं। कुछ स्टार्स तो ऐसे हैं जो कि बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों जगह सक्रिय हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के 10 सबसे अमीर स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

शाहरुख़ खान
बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख बॉलीवुड के सबसे अमीर अभिनेता हैं। वे ना केवल बॉलीवुड के सबसे अमीर व्यक्ति हैं बल्कि सबसे बड़ा स्टार भी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार किंग खान के पास कुल 740 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। शाहरुख ने कठिन परिश्रम करके यह मुकाम हासिल किया है। बता दें कि हाल में उनकी फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई है।

अमिताभ बच्चन:
अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का महानायक कहा जाता है। बॉलीवुड के अमीर अभिनेताओं की लिस्ट में वह दूसरे नंबर पर आते हैं। इनकी नेट वर्थ 405 मिलियन डॉलर बताई जा रही है। अमिताभ ने इस मुकाम पर पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। बता दें कि वे इस उम्र में भी अमिताभ अपने काम को काफी गंभीरता से लेते हैं। पिछले दिनों वह फिल्म 'ठग्स आॅफ हिन्दोस्तां' में एक्शन करते नजर आए थे।

सलमान खान
बॉलीवुड में 'दबंग' और 'भाईजान' के नाम से मशहूर सुपरस्टार सलमान खान ऐसे अभिनेता हैं, जिनके नाम से ही सिनेमाघरों में भीड़ आती है। रिपोर्ट्स के अनुसार सलमान के पास कुल 220 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। बता दें कि वह बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पैसे लेने वाले अभिनेताओं में टॉप पर हैं। वह चैरिटी में भी सबसे आगे रहते हैं। उनकी पिछली फिल्म 'रेस 3' को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था लेकिन फिल्म ने बॉक्स आॅफिस पर अच्छा कलेक्शन किया।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय के पास कुल संपत्ति 200 मिलियन डॉलर है। अक्षय कुमार का असली नाम राजीव भाटिया है। वह एक ऐसे अभिनेता हैं, जो हर रोल में फिट होते हैं। उन्होंनेे हर जोनर में हिट फिल्में दी हैं। इन्होंने कॉमेडी, एक्शन, ड्रामा हर तरह के जोनर में अभिनय का दम दिखाया है।

धर्मेन्द्र
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेन्द्र 70 मिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। धर्मेन्द्र बॉलीवुड के एवरग्रीन कलाकार हैं। बता दें कि इस उम्र में भी वह फिल्मों में सक्रिय हैं। धर्मेन्द्र ने दो शादियां की हैं। इनकी पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। धर्मेन्द्र ने दूसरी शादी हेमा मालिनी से की है। हेमा से शादी करने के लिए उन्हें अपना धर्म भी बदलना पड़ा था।

रणबीर कपूर
अभिनेता रणबीर कपूर भी इस लिस्ट में टॉप 10 में शामिल हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार रणबीर के पास कुल 66 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। इन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत फिल्म 'सांवरिया' फिल्म से की थी। फिलहाल ये अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप में लेकर ज्यादा सुर्खियां बटोर रहे हैं।

जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम के पास 55 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। इन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। इसके बाद ये फिल्मों में आए और सफल अभिनेता बने। साथ ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी यह सक्रिय हैं।

इरफान खान
बॉलीवुड में अपने संजिदा अभिनय के लिए मशहूर अभिनेता इरफान खान के पास कुल 50 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। बता दें कि ये नेचुरल एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। फिलहाल ये न्यूरोएंड्रो क्राइन नामक बीमारी से जूझ रहे हैं। यह एक तरह का कैंसर है। ये पिछले काफी दिनों से विदेश में अपनी इस बीमारी का इलाज करा रहे हैं।

ऋतिक रोशन
अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने कॅरिअर की शुरुआत फिल्म 'कहो ना प्यार है' से की। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट रही। रिपोर्ट्स के अनुसार इनके पास कुल 45 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। ऋतिक बहुत अच्छे डांसर भी हैं। यह अपने डांस से दर्शकों का अक्सर मन मोह लिया करते हैं।