script2019 के इन गानों ने मचाई धूम, धीमे धीमे से लेकर साकी साकी ने किया नाचने पर मजबूर | 2019 Bollywood Superhits Songs | Patrika News

2019 के इन गानों ने मचाई धूम, धीमे धीमे से लेकर साकी साकी ने किया नाचने पर मजबूर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 31, 2019 06:12:02 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

बॉलीवुड (Bollywood) के सुपरहिट गाने
सभी गानों ने मचाई जमकर धूम

file_photo1.jpg

1. तुम ही आना (मरजांवा)- फिल्म ‘मरजांवा’ (Maarjaavaan) के गाने ‘तुम ही आना’ (Tum Hi Aana) गाना सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सुतारिया पर फरमाया गया था। फिल्म का गाना इतना पॉपुलर हुआ की इस गाने की वजह से ही लोग इस फिल्म को देखने गए।इस गाने को जुबिन नौटियाल की आवाज में यह रोमांटिक ट्रैक सीधा दिल को छूता है। इस गाने का विडियो देखकर आप अपने आंसू रोके बिना नहीं रह पाएंगे। रोमांटिक ट्रैक पसंद करने वालों की प्लेलिस्ट में यह गाना लगातार ऊपर होता जा रहा है। इसे 104 मिलियन ने देखा।

tum_hi_aana.jpg

2. धीमे- धीमे- टोनी ककड़ के गाना ‘धीमे-धीमे’ (Dheeme Dheeme) सोशल मीडिया पर युवाओं के बीच काफी हिट रहा। वहीं जब इस गाने में कुछ हेर फेर कर इससे फिल्म पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे पर दर्शाया गया था। इस गाने को टोनी ककड़ और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज़ दी और 2019 का लोकप्रिय गाना बनाया। इसे गाने को लगभग 37 मिलियन लोगों ने पसंद किया।

ये भी पढ़ें: साल 2019 में चला इन टॉप 10 फिल्मों का जादू, ‘वार’ से ‘कबीर सिंह’ जैसी हिट फिल्में हैं शामिल

dheeme.jpg

3. पछताओगे- बॉलीवुड की दिलबर गर्ल नोरा फतेही के साथ एक बेहद रोमांटिक गाने में कदम थिरकाते नजर आए विक्की कौशल। ये रोमांटिक गाना था। जिसे हर किसी ने काफी पसंद किया।’पछताओगे’ (Pachtaoge)’ नाम के इस गाने में विक्की और नोरा रोमांटिक अंदाज में डांस करते भी दिख रहे हैं।

pachtaoge.jpg

4. अपना टाइम आएगा (गली बॉय)- आलिया भट्ट स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘गली ब्वॉय’ (Gully Boy) का पहला टाइटल सॉन्ग ‘अपना टाइम आएगा’ (Apna Time Aayega) 2 मिनट 10 सेकंड का ये गाना रणवीर सिंह की लाइफ पर फरमाया गया है। दिलचस्प बात ये है कि इस गाने को रणवीर ने ही गाया है जबकि इसे कंपोज किया है डब शर्मा एंड डिवाइन ने। इस गाने को 192 मिलियन लोगों ने काफी पसंद किया। फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए रणवीर सिंह कैरेक्टर की पूरी गहराई में शिद्दत के साथ उतरे हैं। उन्‍होंने इस फिल्म के लिए देसी रैपर्स से रैप की ट्रेनिंग ली है। रणवीर ने रैप की बारीकियों भी जाना है।

apna_time.jpg

5. घूंघरू (वार)- 2019 का ‘घूंघरु’ (Ghungroo) टूट गए गाने ने लोगों को डीजे पर थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इस गाने में रितिक रोशन और वानी कपूर की केमिस्ट्री ने लोगों को काफी लुभाया। इस गाने को अरजीत सिंह, विशाल शेखर और शिल्पा राव ने अपनी आवाज़ से सजाया है। इस गाने को यूट्यूब पर ‘143 मिलियन’ लोगों ने देखा।

gungroo.jpeg

6. ओ साकी-साकी (बटला हाउस)- नोरा फतेही (Nora Fatehi) का गाना ‘ओ साकी-साकी’ ( O Saki Saki) शायद ही कोई भूल पाए। इस गाने में नोरा ने बैली डांस कर अपनी अदाओं का दीवाना बना दिया। वहीं नेहा कक्कड़ ने साकी-साकी गाने को गाकर इस गाने को और भी खास बना दिया। गाना रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा। गाने 320 मिलियन लोग देख चुके हैं।

oh_saki.jpg

7. वे माही (केसरी)- अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और परिणीत चोपड़ा (Pariniti Chopra) पर फरमाया गया गाना ‘वे माही’ अरजीत सिंह (Arjit Singh) द्वारा गाया हुआ ‘वे माही’ (Ve Mahi) एक रोमांटिक सॉन्ग है। 2019 में जहां इस फिल्म ने लोगों के दिलों को छूआ वहीं इस फिल्म के गानों ने भी दर्शकों को प्ले लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवाया। इस गाने को 316 मिलियन लोगों ने देखकर हिट बनाया।

kesari.jpg

8. कोका कोला (लुक्का छुप्पी)- लुक्का छुप्पी की फिल्म का गाना ‘कोको कोला’ (Coka Cola) वैसे तो एक एलबम सॉन्ग था। जिसे मशहूर गायिका नेहा कक्कड़ के भाई टोनी कक्कड़ ने गाया था। लेकिन इस गाने को रिक्रिएट कर नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने लु्क्का छुप्पी फिल्म में कार्तिक आर्यन, कृति सेनन पर फरमाए गाने को गाया। जिसे काफी पंसद किया गया। इस गाने को 33मिलियन लोगों ने पसंद किया।

coca_cola.jpg

9. लेजा रे- ये गाना एक वेडिंग सॉन्ग है। जिसे ध्वनी भानुशाली ने अपनी आवाज़ दी है। ‘लेजा रे’ (Leja Re)गाने को ध्वनी ने अपने स्टाइल में गाया है। इससे पहले श्रेया घोषाल ने ले जा गाना गाया था। इस गाने ने 508 मिलियन का आंकड़ा पार किया।

le_ja_le_jaa.jpg

10. तुझे कितना चाहने लगे हम (कबीर सिंह)- इस साल यानी 2019 की सबसे सफल फिल्मों में जहां ‘कबीर सिंह’ (Kabir Singh) का नाम आता है। वहीं इस फिल्म के गानों ने युवाओं के बीच अलग ही क्रेज बनाया। इस फिल्म के गानों के पीछे लोग दीवाने हो गए थे। फिल्म का गाना ‘तुझे कितना चाहने लगे हम’ (Tujhe Kitna Chagne Lage) अरजीत सिंह ने गाया है। इसे 63 मिलियन लोगों ने अपना प्यार दिया। सोशल मीडिया पर भी गाना काफी वायरल हुआ।

kabuir.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो