7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

69th National Film Awards 2023: जानें किसे मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड, कौन सी मूवी रही हिट, देखें पूरी लिस्ट

69th National Film Awards 2023: आलिया भट्ट बनीं बेस्ट एक्ट्रेस तो अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, यहां जानें 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड् विनर्स की लिस्ट...

2 min read
Google source verification
alllu_arjun_with_pushpa.jpg

मंगलवार को दिल्ली में 69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी हुई।

National Film Awards 2023: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज विभिन्न श्रेणियों में बेस्ट कलाकारों और तकनीशियनों को 69 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिया। राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान पहले ही हो गया था। अब 17 अक्टूबर 2023 को दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा विजेताओं को पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। आलिया को फिल्म के नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया है।

मंगलवार को दिल्ली में 69वीं नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी हुई। पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिल गया है। रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड दिया गया है।

वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है। पुरस्कारों की घोषणा इसी साल अगस्त में हुई थी। आइए देखें पूरी लिस्ट

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं की पूरी लिस्ट

बेस्ट फीचर फिल्म - रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)
बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)
बेस्ट एक्ट्रेस - आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी) और कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर - अल्लू अर्जुन (पुष्पा)
बेस्‍ट एडिटर- संजय लीला भंसाली (गंगूबाई काठियावाड़ी)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर- पंकज त्र‍िपाठी (मिमी)
बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस- पल्‍लवी जोशी (द कश्‍मीर फाइल्‍स)
बेस्‍ट म्‍यूजिक डायरेक्‍टर- देवी श्री प्रसाद (पुष्‍पा)
बेस्‍ट एक्‍शन डायरेक्‍शन- आरआरआर बेस्‍ट कोरियोग्राफी- आरआरआर बेस्‍ट स्पेशल इफेक्ट्स- आरआरआर
बेस्‍ट गुजराती फिल्‍म- छेलो शो
बेस्‍ट मिश‍िंग फिल्‍म- बूम्‍बा राइड
बेस्‍ट असमी फिल्‍म- अनुर
बेस्‍ट बंगाली फिल्‍म- कालोखो
बेस्‍ट कन्नड़ फिल्‍म- 777 चार्ली
बेस्‍ट मैथ‍िली फिल्‍म- समांतर
बेस्‍ट मराठी फिल्‍म- एकदा के जाला
बेस्‍ट मलयालम फिल्‍म- होम
बेस्‍ट नॉन फीचर फिल्‍म- एक था गांव (गढ़वाली और हिंदी)
बेस्‍ट डायरेक्‍टर- बकुल मटियानी (स्‍माइल प्‍लीज)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन फैमिली वैल्‍यूज- चंद सांसें (हिंदी)
बेस्‍ट सिनमेटोग्राफर- बिट्टू रावत (पत्तल टी)
बेस्‍ट इन्‍वेस्‍ट‍िगेटिव फिल्‍म- लुकिंग फॉर चालान (अंग्रेजी)
बेस्‍ट एजुकेशनल फिल्‍म- सिरपिगलिन सिपांगल (तमिल)
बेस्‍ट फिल्‍म ऑन सोशल इश्‍यू- मिथु दी (अंग्रेजी), वन टू थ्री (मराठी, हिंदी)
बेस्‍ट एनवायरनमेंटल फिल्‍म - मुन्‍नम (मलयालम)
नरगिस दत्त अवॉर्ड 2023- द कश्मीर फाइल्स (विवेक अग्निहोत्री)