1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वर्जिनिटी खोने से लेकर कंडोम रखने तक, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने किए चौंकाने वाले खुलासे

कई बार बॉलीवुड सेलेब्स अपनी पर्सनल लाइफ के ऐसे राज खोल जाते हैं कि जिसे जानकर फैंस को झटका लगता है। ऐसे ही कुछ स्टार्स ने शॉकिंग खुलासे किए हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-
3 min read
Google source verification
Bollywood celeb's shocking confessions

Bollywood celeb's shocking confessions

नई दिल्ली। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में स्टार्स भले ही अलग अलग तरह की भूमिकाओँ से दर्शको के दिलों में खास जगह बना लेता है लेकिन उनकी निजी जिंदगी की बात करे तो वो भी किसी फिल्मी कहानी से कम नही होती है। क्योंकि एक बड़ा स्टार भी तो आखिरकार इंसान ही होता है, जिसके जीवन में तरह तरह की उलझने भी आ सकती हैं। कई बार इन सेलेब्स ने अपने जीवन के ऐसे चौंकाने वाले खुलासे किए हैं जिसे जानकर आप भी हो सकते है हैरान.. आइए जानते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के वो चौंकाने वाले खुलासे।

रणवीर सिंह

एक्टर रणवीर सिंह ने डीएनए से बातचीत में एक बार खुलासा किया था कि वे हमेशा अपनी जेब में कंडोम लेकर चलते हैं। साथ ही उन्होंने अन्य पुरुषों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी थी। उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को संबंधों को लेकर हैल्दी बातचीत, चर्चा और शिक्षा को लेकर बात करनी चाहिए।

रणबीर कपूर

जीक्यू से बातचीत में एक बार रणबीर कपूर ने कहा था कि उन्होंने महज 15 साल की उम्र में अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। एक्टर ने यह भी बताया था कि उनका उस लड़की से रिलेशन बहुत लम्बा नहीं चला।

कल्कि कोचलिन

एक्ट्रेस कल्कि कोचलीन ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से बातचीत में कहा था कि उन्होंने महज 9 साल की उम्र में किसी को खुद से संबंध बनाने की अनुमति दी थी। हालांकि तब वह संबंध बनाने को लेकर कुछ नहीं समझती थींं। उनको कई वर्षों तक यह डर रहा कि उनकी मां को इस बारे में मालूम चलेगा तो क्या होगा।

यह भी पढ़ें : कंगना रनौत ने किया खुलासा, बताया मां ने लिया था एक दलित बच्ची को गोद, धूमधाम से की थी शादी

शाहरुख खान

एक कार्यक्रम में अभिनेता शाहरुख खान ने खुलासा किया था कि वे एक पोर्न स्टार बनना चाहते थे। जब उनसे इसकी प्रेरणा के बारे में पूछा गया तो एक्टर ने कहा था कि वे सिलवेस्टर स्टैलोन के फैन रहे हैं जो हॉलीवुड में आने से पहले पोर्न स्टार थे।

अनुराग कश्यप

फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने कहा था कि उनका बचपन में यौन शोषण हुआ था। उनका शोषण करने वाला 22 साल का एक नौजवान था। अनुराग ने एक बातचीत में कहा था कि वे उस व्यक्ति से मिलना चाहते हैं। कई साल बाद वे उस व्यक्ति से मिले भी।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने बताया Bedroom Secret, सुबह उठते ही निक जोनस करते हैं ये डिमांड

सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्मफेयर से एक इंटरव्यू में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा था कि वे दीपिका पादुकोण को फिल्म में किस करना चाहते हैं। सिद्धार्थ उस समय अपनी फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में आलिया को किस करने को लेकर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लिपलॉक टेक्नीकल होता है और एक समय बाद उन्हें बोरिंग महसूस हुआ।

संजय दत्त

संजय दत्त के बारे में कहा जाता है कि वे ड्रग्स के आदि थे। उनको इलाज के लिए विदेश भी जाना पड़ा था। इस बारे में खुद संजय ने भी खुलासा करते हुए माना था कि,'मैं सूंघने वाला नशा और गोलियां खाता था। मेरा इलाज शुरू होने से पहले, मैंने अपनी बॉडी में ड्रग्स भी इंजेक्ट किए थे।'