12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन 7 महिलाओं ने लगाए थे साजिद खान पर ‘गंदी हरकतें’ करने के आरोप

फिल्ममेकर साजिद खान पर कई महिलाओं ने 'गंदी हरकत' करने के आरोप लगाए थे। अधिकतर का कहना था कि साजिद ने उनसे गंदी बातें की और गलत हरकत करने की कोशिश की। इनमें शर्लिन चोपड़ा, सलोनी चोपड़ा, अहाना कुमरा, रेचल व्हाइट व अन्य महिलाएं हैं।
3 min read
Google source verification
,

,

मुंबई। फिल्ममेकर साजिद खान पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी कई महिलाओं ने गलत हरकत करने के आरोप लगाए थे। इनमें से दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने 'डेथ इन बॉलीवुड' नाम की बीबीसी डॉक्युमेंट्री में इसी तरह के आरोप लगाए। उनका कहना था कि जिया के साथ साजिद ने गलत हरकत करने का प्रयास किया था। ऐसा नहीं है कि केवल जिया को लेकर ही सार्वजनिक खुलासा हुआ हो। कई अन्य महिलाएं हैं जिन्होंने साजिद पर गंदी हरकतें करने का दोषारोपण किया था। आइए जानते हैं किसने और क्या आरोप लगाए—

जिया खान (टॉप और ब्रा उतारने के लिए कहा)

बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'डेथ इन बॉलीवुड' में दिवंगत एक्ट्रेस जिया खान की बहन करिश्मा ने साजिद पर आरोप लगाए थे। उनके अनुसार साजिद ने जिया को टॉप और ब्रा उतारने को कहा था।

विस्तार से पढ़ें : साजिद खान पर जिया खान की बहन करिश्मा ने लगाए यौन शोषण के आरोप, किए चौंका देने वाले खुलासे

रेचल वाइट— (कपड़े उतारने को कहा)

अभिनेत्री रेचल वाइट ने साजिद पर रोल के लिए कपड़े उतारने की बात कहने का आरोप लगाया। रेचल का आरोप था कि साजिद न केवल गंदी बातें की बल्कि रोल के लिए नग्न होने को भी कहा। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में ट्वीट किए थे।

शर्लिन चोपड़ा (प्राइवेट पार्ट दिखाया)

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा ने अपनी आपबीती तब बताई जब जिया खान को लेकर उनकी बहन ने खुलासा किया था। इसके बाद शर्लिन ने सोशल मीडिया पर बताया कि वर्ष 2005 में साजिद ने उनके सामने अपना प्राइवेट पार्ट निकाल लिया था।

विस्तार से पढ़ें : Sherlyn Chopra ने साजिद खान के बाद बॉलीवुड पर लगाया बड़ा आरोप

अहाना कुमरा (डॉगी से संबंध का पूछा सवाल)

अभिनेत्री अहाना कुमरा ने भी साजिद पर गंदे और अटपटे प्रश्न पूछने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि साजिद ने उनसे पूछा कि अगर उन्हें 100 करोड़ रुपए मिल जाएं, तो क्या डॉगी के साथ 'सेक्स' करना चाहेंगी? अहाना 'लिप्सटिक अंडर माय बुर्का', 'द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर' और कई वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं।

मॉडल पॉला ( सामने कपड़े उतारने को बोला)

मॉडल पॉला ने भी साजिद खान को लेकर ऐसे ही आरोपन लगाए थे। उनका आरोप था कि जब वह 17 वर्ष की थीं, तो साजिद ने उनके साथ गलत हरकतें की। इसके अलावा अपने सामने कपड़े उतार नग्न हो जाने को कहा।

करिश्मा उपाध्याय ( प्राइवेट पार्ट बाहर निकालने लगे)

पत्रकार करिश्मा उपाध्याय का अनुभव भी साजिद के साथ अन्य एक्ट्रेसेस की तरह अच्छा नहीं रहा। उनका आरोप था कि जब वह साजिद का साक्षात्कार लेने के लिए गईं, तो साजिद अपना प्राइवेट पार्ट बाहर निकालने लगे।

सलोनी चोपड़ा ( गंदी हरकत की कोशिश)

सलोनी चोपड़ा का साजिद पर आरोप था कि उन्होंने उनके साथ यौन दुर्व्यवहार किया। साजिद ने उनके साथ गंदी हरकत करने की भी कोशिश की।