
Aadesh Shrivastava1
मुंबई। मशहूर म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की जिंदगी में उस वक्त
भूचाल आया, जब 5 साल पहले उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है। लंबे इलाज के बाद वे
ठीक हो गए थे, लेकिन अब एक बार फिर कैंसर पाया गया है।
आदेश फिलहाल
कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती है, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक हफ्ते पहले ही उनके
शरीर में फिर से कैंसर पाया गया है। 5 साल पहले भी उन्हें कैंसर हो गया था। मेडिकल
ट्रीटमेंट के बाद वे बिल्कुल ठीक हो गए थे, लेकिन अब एक बार फिर वे इस भयानक बीमारी ने उन्हें जकड़ लिया है।
पहले जब 2011 में उन्हें कैंसर हुआ था, तब वे अपने प्रति
बॉलीवुड के ठंडे बर्ताव से बहुत दुखी हुए थे। जब वे कैंसर से लड़ रहे थे, तो किसी
ने उनकी कोई खैर-खबर नहीं ली। हाल ही में भारत कोकिला लता मंगेशकर ने ट्वीट करते
हुए उनकी अच्छी सेहत की दुआं मांगी।
Published on:
31 Aug 2015 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
