
आमिर खान ने दर्ज कराई FIR
आमिर खान का एक राजनीतिक पार्टी के लिए प्रचार करने का AI वीडियो वायरल होने के बाद आमिर खान की टीम ने स्पष्टीकरण जारी किया है। एक्टर ने मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम सेल में एफआईआर भी दर्ज कराई है।
आमिर खान के प्रवक्ता ने कहा, ”इस मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया है। इसके बाद मुंबई पुलिस के साइबर क्राइम सेल में एफआईआर दर्ज कर दिया गया है। आमिर सभी भारतीयों से आग्रह करना चाहते हैं कि वे अपने घरों से निकलकर वोट करें, और इलेक्शन प्रक्रिया में सक्रिय रूप से हिस्सा लें।”
आमिर खान के प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि आमिर खान ने अपने 35 साल के करियर में कभी भी किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन नहीं किया है। उन्होंने पिछले कई चुनावों में चुनाव आयोग के जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से जन जागरूकता बढ़ाने के लिए ढेरों प्रयास किए हैं। ये एक झूठा वीडियो है और इसमें बिल्कुल भी कोई सच्चाई नहीं है।”
बता दें कि आमिर खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया गया कि यह 'सत्यमेव जयते' के समय का वीडियो है जिसमें अब AI के जरिए छेड़छाड़ की गई है।
Updated on:
16 Apr 2024 04:11 pm
Published on:
16 Apr 2024 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
