
अमिर खान ने 'सितारे जमीं पर' की रिलीज डेट जारी कर दी है
Sitaare Zameen Par: अमिर ने 'लाल सिंह चड्ढा' के फ्लॉप होने के बाद एक्टिंग से ब्रेक ले लिया था। एक्टर बतौर प्रोड्यूसर एक्टिव रहे हैं। ‘लापता लेडीज’ को प्रोड्यूस किया था। मीडिया को दिए इंटरव्यू में सुपरस्टार ने अपने आने वाली मूवी 'सितारे जमीं पर' के बारे में बात करते हुए फिल्म की रिलीज डेट बताई है। इस फिल्म में एक्टर लीड रोल में नजर आएगें।
आमिर खान ने मीडिया से बात करते हुए अपनी अपकमिंग फिल्म 'सितारे जमीं पर' के बारे में बात की है। सुपरस्टार ने बताया, 'अगली जो मेरी फिल्म आएगी, लीड एक्टर के तौर पर उसकी शूटिंग अब शुरू हो गई है। इसका नाम है 'सितारे जमीं पर' और हम कोशिश कर रहे हैं कि साल के आखिरी में क्रिसमस तक हम उसे रिलीज करें, बहुत ही एंटरटेनिंग फिल्म है, मुझे बहुत अच्छी लगती है उसकी कहानी, तो हम अभी उसके लिए शूट कर रहे हैं।’ आमिर ने बताया कि 'सितारे जमीं पर' से पहले भी जनता उन्हें बड़े पर्दे पर देख पाएगी। उन्होंने आगे बताया, 'उससे पहले भी आप मुझे देख पाएंगे। लीड एक्टर के तौर पर नहीं, दो तीन अलग-अलग फिल्में कर रहा हूं। '
यह भी पढ़ें: विक्की-कैटरीना की शादी में खटपट? दोनों के बीच जमकर होती है बहस, एक्टर ने बताया - ‘अब पहले जैसा नहीं रहा…’
उन्होंने आगे बताया कि वो एक-दो छोटे रोल कर रहे हैं. आमिर ने कहा कि उन्होंने एक फिल्म प्रोड्यूस की है, जिसका नाम है 'अति सुंदर’। इस फिल्म में भी उन्होंने एक छोटा सा रोल किया है।आमिर ने कुछ समय पहले कहा था कि उनके प्रोडक्शन में बन रही 'सितारे जमीं पर', बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'तारे जमीं पर' से जुड़ी हुई है। आमिर ने कहा था कि दोनों फिल्मों की कहानी एक ही टॉपिक को अलग अंदाज में दिखती है। 'सितारे जमीं पर' एक एंटरटेनिंग और कॉमेडी से भरी फिल्म होगी।
Published on:
28 Feb 2024 01:19 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
