
Himachal Pradesh Tragedy: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) ने हिमाचल प्रदेश को 25 लाख रुपए दान दिए है ये पैसा आपदा राहत कोष में दिया गया है ताकि बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद हो सके। वहीं, राज्य सरकार ने एक बयान साझा किया जिसमे यह जानकारी सबको दी गई। आमिर को धन्यवाद बोलने के लिए खुद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने उनका इस राहत की राशि देने के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
आमिर खान ने पहुंचाई जरूरतमंदों को मदद (Aamir Khan Donate 25 Lakh Rupees)
मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सहायता निसंदेह राहत और पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी, इसका असली मकसद आपदा से ग्रस्त हुए लोगों को राहत पहुंचाना है। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा।” आमिर खान के इस सहयोग से बाढ़ से परेशान और जरुरत मंद लोगों को मदद मिलेगी। इससे पहले सुक्खू ने 51 लाख रुपए की अपनी पूरी जमा राशि आपदा राहत कोष में दान कर दी थी ताकि राज्य के आपदा प्रभावित लोगों की मदद की जा सके।
बता दे, हिंदुस्तान टाइम्स ने बताया, जब से 24 जून को मानसून की शुरुआत हुई थी तब से ही 22 सितंबर तक बारिश जैसी घटनाओं में अब कर 287 लोगों की मौत हो चुकी है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि राज्य को 12,000 करोड़ रुपए का नुकसान भी हुआ है।
इन राज्यों ने बढ़ाया हाथ (Bihar, Rajasthan, MP also Helped Himachal Pradesh)
हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण अलग-अलग क्षेत्रों में लैंडस्लाइड और बादल फटने की घटनाएं हुई हैं। लगातार बारिश की वजह से कई जगहों पर लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, हरियाणा (Haryana), बिहार (Bihar), ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, राजस्थान (Rajasthan) और छत्तीसगढ़ की सरकारों ने राहत और मदद के लिए व पुनर्वास उपायों में राज्य की मदद के लिए 65 करोड़ रुपए से ज्यादा की सहायता दी है।
Published on:
24 Sept 2023 12:22 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
