
बॅालीवुड इंडस्ट्री के शानदार एक्टर आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' के आखिरी कुछ शूट्स में व्यस्त हैं। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन, बॅालीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और जायरा वसीम भी मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी।

इस वक्त फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग राजस्थान के जोधपुर शहर में चल रही हैं। इस फिल्म की कहानी मशहूर नॅावेल 'कन्फेशन्स ऑफ ए ठग' पर आधारित है।

जोधपुर के मेहरानगढ़ किले में चल रही यशराज बैनर की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में रविवार को एक सीन शूट किया गया। इस फिल्म में मिर्जा साहब का किरदार रोनित राय निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी ठग आमिर अली के इर्दगिर्द घूमती है। आमिर एक जाना-माना ठग है जिसने अंग्रेज सरकार की नाक में दम कर रखा था। आमिर खान फिल्म में आमिर अली का किरदार निभा रहे हैं।

वहीं फिल्म में अमिताभ बच्चन ठग इस्माइल का रोल अदा कर रहे हैं।

इस्माइल आमिर को बचपन में अपना लेता है और बड़े होने तक उसका पिता की तरह पालन- पोषण करता है।