लॉस एंजेलिस के स्टूडियो ने उस दौर की वेशभूषा, लोकेशन्स और बैकड्रॉप को डिजिटल रूप से लाइव बनाने का काम शुरू कर दिया है। दादा साहेब फाल्के की ये कहानी सिर्फ एक फिल्म नहीं होगी, बल्कि वो संघर्ष, स्वदेशी चेतना और कला की आत्मा का चित्रण होगी। ये कहानी उस व्यक्ति की है जिसने शून्य से शुरुआत की और दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री की नींव रखी।