डायरेक्टर के घर हुई थी पहली मुलाकात
आमिर ने इस इंटरव्यू में कहा 'सलमान से मेरी पहली मुलाकात डायरेक्टर आदित्य भट्टाचार्य के घर पर हुई थी, जिसने फिल्म 'राख' बनाई थी। उस समय हम एक-दूसरे को नहीं जानते थे। उस समय मैं सेकेंड स्टैंडर्ड (सेंट एने, पाली हिल) में था। संयोग से सलमान खान भी उसी क्लास में पढ़ते थे। मैं वहां शार्ट फिल्म ‘पैरानोइया’ पर बातचीत करने गया था। इस शार्ट फिल्म में मैं एक्टर, स्पॉट ब्वॉय, प्रोडक्शन हेड और फर्स्ट एडी समेत सब कुछ था। उस समय मेरी उम्र 15 साल थी। यह पहला मौका था, जब मैंने एक्टिंग की थी। फिल्म की शूटिंग हमने एक महीने तक की। एक दिन मैं और आदित्य भट्टाचार्य बालकनी में खड़े हो कर बात कर रहे थे। सलमान सामने कार्टर रोड पर साइकिलिंग कर रहा था। वह भी आदित्य भट्टाचार्य को जानता था। आदित्य भट्टाचार्य ने मुझे बताया कैसे वह भी एक्टर बनना चाहता है। उस समय सलमान के बारे में सोचकर अच्छा लगा।'