29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाहरुख के बाद अब आमिर भी रखते हैं साथ काम करने की इच्छा, चाहते हैं तीनों खान करें एकसाथ काम…

शाहरुख के बाद अब आमिर भी रखते हैं साथ काम करने की इच्छा, चाहते हैं तीनों खान करें एकसाथ काम...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 4 Oct 2017, 9:15 AM IST

salman khan, shahrukh khan and aamir khan

salman khan, shahrukh khan and aamir khan

जैसा की हम सब जानते हैं इन दिनों अगर बॅालीवुड इंडस्ट्री में कोई सबसे ज्यादा मशहूर है तो वे हैं शाहरुख खान , सलमन खान और आमिर खान। तीनों खानों ने इन ३० सालों में अपनी एक अलग एक अलग ही पहचान बना ली है। कहा जा सकता है की फिल्म की कहानी भले ही फ्लॅाप हो पर अगर उसमें शाहरुख, आमिर या सलमान में से कोई काम कर रहा है तो वे फिल्म अच्छी खासी कमाई कर ही लेगी।

देखा जाए तो इतने सालों में आजतक एसा मौका नहीं आया जब तीनों ने एकसाथ फिल्म में काम किया हो। जहां आमिर और सलमान ने अंदाज अपना अपना में साथ काम किया है वहीं शाहरुख सलमान ने कुछ कुछ होता है, करण अर्जुन जैसी कई मशहूर फिल्मों में एकसाथ काम किया है। लेकिन अब आमिर खान की बातों को सुनकर लगता है की यह बहुत जल्द मुमकिन हो सकता हैं। जी हां आपने बिलकुल ठीक सुना बॉलीवुडलाइफ हिंदी के साथ बातचीत के दौरान आमिर ने बताया कि आमिर और शाहरुख के साथ मुझे काम करने में कोई परेशानी नहीं है। अगर, कोई अच्छी स्क्रिप्ट लेकर आता है तो मुझे काम करने में कोई हर्ज नहीं है।

वैसे बता दें की आमिर ही नहीं बल्कि शाहरुख खान भी इस ने भी इसी बाता का जिक्र एक इंटरव्यू के दौरान किया था। आमिर की तरह शाहरुख़ खान का यह मानना है कि अगर कोई अच्छी फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर आता हैं तो हम तीनों बहुत जल्द एक साथ काम कर सकते है। वैसे भी आमिर खान को दो हीरो वाली फिल्में करने में कोई परेशानी नहीं है।

वैसे, बता दें इनदिनों अामिर अपनी आने वाली फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। हालांकि, इस फिल्म में उनका केमियो नजर आने वाला हैं। इस फिल्म में आमिर खान एक म्यूजिक कम्पोजर की भूमिका निभा रहें हैं। साथ ही फिल्म में दंगल की एक्टर जायरा वसीम लीड किरदार निभा रही हैं।

देखा जाए तो इस फिल्म में आमिर का रोल नाम मात्र का है। फिर भी उन्होंने हाल में हुए एक इंटरव्यू के दौरान एक बहुत बड़ी बात कह डाली। आमिर खान का कहना है कि सीक्रेट सुपरस्टार दंगल से ज्यादा हिट होगी। जी हां आपने बिलकुल ठीक सुना। आमिर अपनी अगली फिल्म की तुलना दंगल जैसी सुपर डुपर हिट फिल्म से कर रहे हैं। ऐसे में आमिर खान का बयान सीक्रेट सुपरस्टार के लिए सोचने पर मजबूर करता है।

हाल में हिन्दुतान टाइम्स से बात करते हुए आमिर खान ने फिल्म को लेकर ये खास बातें कही। जब आमिर खान अपनी सोच को कुछ ख़ास टीम मेम्बरों के साथ शेयरकिया तो सभी हैरानी में पड़ गए। क्योकिं देखा जाए तो दंगल ही एसी फिल्म है जिसने देश में नहीं बल्कि विदेश में भी नाम कमाया है। ऐसे में कहा ये भी जा सकता है की उनका फिल्म के लिए इतना बड़ा बयान देना कहीं प्रमोशन करने का एक जरिया तो नहीं। क्योंकि जब से आमिर खान का यह बयान अखबारों में छपा है तब से ही सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म का ट्रेलर दबाकर देखा जा रहा है।

बता दें इस फिल्म के लिए आमिर खान ने अपनी आगामी फिल्म ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान की शूटिंग भी रोक दी है। उनका मानना है की वे अब सीक्रेट सुपरस्टार को अपना पूरा समय देंगे। जब तक फिल्म रिलीज नहीं हो जाती वे खुद इस फिल्म का प्रमोशन करेंगे। इस खबर के बारे में खुद आमिर खान ने ट्विटर के जरिए बताया। बता दें सीक्रेट सुपरस्टार फिल्म 19 अक्तूबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है।