Raghav Chadha Reacts On Dating Rumours: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के डेटिंग की चर्चा जोर पकड़ रही है। दोनों को एक साथ मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें फैलने लगी है। अब इस पूरे मामले पर राघव चड्ढा का रिएक्शन आया है।
Raghav Chadha Reacts On Dating Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अफेयर की अफवाहों को लेकर सुर्खियां में है। कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति को अपने सपनों का राजकुमार मिल गया है। दरअसल, हाल ही में दोनों को अलग-अलग मौकों पर साथ में स्पॉट किया गया, जिसने उनके अफेयर की खबरों को हवा दे दी है। हाल ही में इन दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर साथ देखा गया, जिसके बाद इनके दोनों को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वहीं अब राघव चड्ढा ने इन चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स लगा रहे अनुमान
रेस्टोरेंट से जब परिणीति और राघव बाहर निकले तो दोनों का लुक काफी मैचिंग था। यही वजह है कि दोनों के बीच के अफेयर की खबरें आग की तरह फैल गई। इस दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसेक बाद इंटरनेट यूजर्स अनुमान लगा रहे हैं कि क्या उनके बीच कुछ चल रहा है।
राघव चड्ढा ने परिणीति से मुलाकात पर कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि ये दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन फैंस इनके अफेयर की चर्चा कर रहे थे। इसी बीच राघव चड्ढा से परिणीति से मुलाकात को लेकर सवाल किया गया। राघव चड्ढा ने मीडिया से परिणीति चोपड़ा के साथ वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा, "मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए, परिणीति के नहीं।"
यह भी पढ़ें: जब परिणीति चोपड़ा की वजह से अजय देवगन के बेटे युग ने उन्हें जड़ दिया था थप्पड़, फिर कही थी ये बात
राघव ने अफेयर की चर्चा पर कही ये बात
राघव से एक बार फिर सवाल पूछा गया कि दोनों के अफेयर की चर्चा चल रही है। तो राघव ने कहा कि समय आने पर जवाब दूंगा। राघव ने इस बारे में बात करने से इंकार किया कि क्या ये दोनों वाकई में दोस्त हैं या इससे आगे भी कुछ है। यहां तक कि परिणीति ने भी अभी तक इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
दोनों के मुलाकात के मकसद का नहीं चला पता
खैर, राघव ने अभी इस मुद्दे पर भले ही कुछ बोलने से इनकार कर दिया हो। मगर दोनों के इस मुलाकात का मकसद अभी पता नहीं चल पाया है। परिणीति की टीम की ओर से भी इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
यह भी पढ़ें: एक दूसरे को डेट कर रहे हैं आप नेता राघव चड्ढा और परिणीती चोपड़ा? वायरल हुआ वीडियो