11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला संग छेड़छाड़ के बाद अब गाली-गलौच को लेकर कानूनी मसले में फंसे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य

अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर कानूनी मसले में फंसते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक सिंगर ने एक महिला से गाली-गलौच और मारपीट की है।

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Aug 15, 2018

abhijeet bhattacharya fir abuse a woman

abhijeet bhattacharya fir abuse a woman

बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गायक अभिजीत भट्टाचार्य एक बार फिर कानूनी मसले में फंसते नजर आ रहे हैं। खबरों के मुताबिक सिंगर ने एक महिला से गाली-गलौच और मारपीट की है। अभिजीत भट्टाचार्य के खिलाफ मुंबई के अंबोली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। अब पुलिस ने इस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

PHOTOS: रंभा के घर किलकारी गूंजने को तैयार, अपनी ही गोदभराई में जमकर लगाए ठुमके...

दरअसल, महिला की सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य से फोन पर बहस हो गई। अभिजीत के किराएदार सोसायटी में कुछ ड्रिलिंग का काम करवा रहे थे। इसी बात पर को लेकर बहस हो गई। महिला ने ये आरोप लगाया कि अभिजीत ने उन्हें फोन पर गाली दी। इसके बाद उन्होंने अंबोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। फिलहाल गाली गलौच करने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आईपीसी के सेक्शन 509 और 506 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

GOLD LIVE MOVIE REVIEW: जानें एक्टिंग से लेकर कहानी तक, कैसी है अक्षय की फिल्म 'गोल्ड'

इस मामले में अभिजीत का बयान भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा,' महिला उन्हें धमकी दे रही थी। साथ ही पैसों की मांग कर रही थी। मैंने अपना फ्लैट किराए पर दिया है मेरे किराएदार घर का काम करवा रहे थे तो महिला विरोध कर रही थी और घर का मालिक होने के नाते मुझे इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा।'

INDEPENDENCE DAY 2018: स्कूल के बच्चों संग आजादी का जश्न मना रहे रणवीर, यूं लहराया तिरंगा

गौरतलब है कि इससे पहले अभिजीत छेड़छाड़ के आरोप में फंस चुके हैं। उन पर एक लड़की ने दुर्गा पूजा समारोह में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था और एफआईआर भी की थी। इस मामले पर ओशीवारा पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था।

INDEPENDENCE DAY 2018: अमिताभ बच्चन ने कुछ इस अंदाज में फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई