
नियति पारिख फोटो (Instagram)
Dhurandhar 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अगर किसी फिल्म का सिक्का चल रहा है, तो वह है रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2'। फिल्म ने अपनी कमाई से तो झंडे गाड़े ही हैं, साथ ही इसके हर एक किरदार के लोग मुरीद हो गए हैं। हर किरदार की छोटी-छोटी क्लिप्स वायरल हो रही है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। ऐसे में एक ऐसा किरदार भी है जिसे शायद ही किसी ने नोटिस किया। है। लेकिन अब सोशल मीडिया पर उसी एक्ट्रेस की चर्चा हो रही है जिसे फिल्म में शायद आपने पलक झपकते ही मिस कर दिया होगा। यह कैमियो रोल में यामी गौतम नहीं बल्कि एक दूसरी एक्ट्रेस हैं। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि इस एक्ट्रेस का स्क्रीन टाइम सिर्फ 1 सेकंड का है, लेकिन अब इस 'एक पल' ने उन्हें इंटरनेट पर वायरल कर दिया है।
अगर आपने'धुरंधर 2' का हाई-वोल्टेज क्लाइमैक्स देखा है, तो आपको वह सीन याद होगा जब रणवीर सिंह का किरदार काफी घायल और थका हुआ नजर आता है। मिशन पूरा करने के बाद वह भारत लौटने के लिए एक चार्टर्ड प्लेन में सवार होते हैं। जैसे ही वह प्लेन के अंदर कदम रखते हैं, वहां उनका स्वागत करने के लिए एक एयर होस्टेस खड़ी नजर आती है।
पर्दे पर यह सीन इतनी तेजी से गुजर जाता है कि दर्शकों का ध्यान रणवीर के जख्मों पर ज्यादा होता है, न कि बगल में खड़ी उस एयर होस्टेस पर। फिल्म में उनका चेहरा भी बहुत साफ नहीं दिख रहा था, लेकिन अब उसी एक सेकंड की क्लिप ने सोशल मीडिया पर 'गर्दा' उड़ा दिया है। लोग पूछ रहे हैं कि आखिर यह 'मिस्ट्री गर्ल' कौन है?
इस रातों-रात मशहूर हुई एक्ट्रेस का नाम नियति पारीख है। नियति ने खुद अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म के उस छोटे से हिस्से की क्लिप शेयर की, जिसके बाद फैंस की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में कैप्शन लिखा- "धुरंधर 2 में मुझे किस-किस ने देखा?" उनके इस सवाल के बाद लोग अब उस सीन को बार-बार 'पॉज' करके देख रहे हैं और उनकी किस्मत की सराहना कर रहे हैं।
नियति पारीख के सोशल मीडिया प्रोफाइल से पता चलता है कि वह एक उभरती हुई मॉडल और एक्ट्रेस हैं। फिल्म की रिलीज से पहले इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स की संख्या महज 2500 के आसपास थी, लेकिन अब यह आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। नियति ने सेट के पीछे की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह दिग्गज कलाकार राकेश बेदी और एक्ट्रेस सारा अर्जुन के साथ नजर आ रही हैं।
फैंस का कहना है कि भले ही रोल छोटा था, लेकिन रणवीर सिंह जैसे सुपरस्टार के साथ फ्रेम शेयर करना ही अपने आप में बड़ी बात है। नियति की यह कहानी उन हजारों स्ट्रगलर्स के लिए एक मिसाल है जो फिल्म इंडस्ट्री में एक छोटे से मौके की तलाश में रहते हैं। कभी-कभी एक सेकंड का वक्त भी आपकी पूरी जिंदगी बदलने के लिए काफी होता है।
Updated on:
02 Apr 2026 08:54 am
Published on:
02 Apr 2026 08:41 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
