16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिता को इतना बड़ा सम्मान मिलने पर भावुक हुए श्वेता और अभिषेक, सोशल मीडिया पर किया इमोशनल पोस्ट

अमिताभ बच्चन को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए बधाई देने वालों की लगी कतार बेटी श्वेता और अभिषेक बच्चन ने पिता को दी बधाई सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 25 Sep 2019, 12:48 PM IST

abi.jpg

नई दिल्ली। सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 'सदी के महानायक' के तौर पर मशहूर अमिताभ बच्चन के बॉलीवुड में 50 साल पूरे होने पर उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने की जानकारी दी थी। जैसे ही ये खबर सोशल मीडिया पर आई वैसे ही अमिताभ के प्रशंसक अलग-अलग तरीके से उन्हें बधाई देने लगे। इसी बीच अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक ने प्रकाश जावड़ेकर के दादा साहेब फाल्के की घोषणा वाले ट्वीट को रीट्वीट करते हुए पिता अमिताभ को बधाई दी है और कहा कि वो गौरवान्वित हैं।

वहीं पिता की कामयाबी और सफलता के लिए उनकी बेटी श्वेता ने भी उन्हें बधाई दी। लेकिन एक अलग अंदाज में, श्वेता बच्चन ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- ' आपके दादा (साहेब फाल्के) कौन हैं? अविश्वसनीय उत्साह, गर्व, आंसू आपको बधाई पापा। उन्होंने अमिताभ की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो पोस्ट की है।आपको बता दें कि ये तस्वीर अमिताभ बच्चन की मर्द फिल्म की है जिसका नाम सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में आता है।