
Abhishek Bachchan Aishwarya Rai
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों को इंडस्ट्री का पावर कपल कहा जाता है। दोनों ने साल २००७ में शादी की थी। जिसके बाद से ही वह अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। १४ साल से दोनों हर सुख-दुख में एक-दूसरे का साथ निभाते आ रहे हैं। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है। अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी की तस्वीरें आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। लेकिन अब उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई कि अभिषेक को खुद सफाई देनी पड़ गई।
हाल ही में अभिषेक और ऐश्वर्या की एक पुरानी फोटो वायरल होने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इस फोटो की सच्चाई कुछ और ही है। दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने एक फोटो शेयर की। इस फोटो में अभिषेक और ऐश्वर्या दूल्हा और दुल्हन की तरह नजर आ रहे हैं। फोटो में जहां अभिषेक मुस्कुरा रहे हैं तो वहीं, ऐश्वर्या ठहाके लगाते हुए हंसती हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए यूजर ने दावा किया है कि ये अभिषेक और ऐश की शादी की तस्वीर है।
इसके बाद ये फोटो इतनी ज्यादा वायरल हो गई कि अभिषेक बच्चन तक पहुंच गई। जिसके बाद उन्होंने तस्वीर की सच्चाई सभी को बताई है। उन्होंने कहा कि ये फोटो फेक है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, यह फोटोशॉप इमेज हैl' इसके साथ ही, अभिषेक ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया। अब उनका ये ट्वीट काफी सुर्खियों में बना हुआ है।
बता दें कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या को फिल्म की शूटिंग करते वक्त एक-दूसरे से प्यार हो गया था। दोनों ने शादी से पहले कुल 6 फिल्मों में काम किया था। जिसमें 'ढाई अक्षर प्रेम के', 'कुछ ना कहो', 'बंटी और बबली', 'उमराव जान', 'धूम-2', और 'गुरु' जैसी फिल्में शामिल हैं। हालांकि, इनमें से केवल गुरु फिल्म ही चल पाई थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म 'द बिग बुल' रिलीज हुई थी। अब वह 'बॉस बिस्वास' और 'दसवीं' फिल्म में नजर आएंगे। वहीं, लंबे वक्त बाद ऐश्वर्या भी फिल्मों में वापसी करने जा रही हैं। वह जल्द मणिरत्नम के साथ फिल्म में नजर आएंगी।
Published on:
17 Sept 2021 01:11 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
