
अभिषेक बच्चन
Abhishek Bachchan Video: बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन का लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर पैप्स पर नाराज होते दिखाई दे रहे हैं। इसे देखकर यूजर्स भी तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
अभिषेक बच्चन को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था, जहां से उनका एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में एयरपोर्ट से निकलते हुए अभिषेक बच्चन ने पैपराजी को नजरअंदाज करते हुए सीधे चलते गए। उन्होंने रुककर पैपराजी को कोई पोज भी नहीं दिया। हालांकि, अभिषेक की फोटोज और वीडियोज लेने के लिए कुछ पैप्स उनके पीछे-पीछे पार्किंग तक आ गए। इसके बाद अभिषेक बच्चन ने पैप्स के सामने हाथ जोड़ते हुए कहा कि बस भैया हो गया अब, थैंक यू। इस दौरान अभिषेक थोड़े नाराज से नजर आए और लग रहा है कि एक्टर का मूड ऑफ था।
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले काफी दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं होने की खबरें हैं। यहां तक कि यह भी कहा जा रहा है कि शादी के 17 साल बाद कपल तलाक ले सकते हैं। इन सब अफवाहों के बीच अभिषेक का यह वीडियो सामने आया है, जिस पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं।
Updated on:
22 Oct 2024, 5:45 PM IST
Published on:
22 Oct 2024, 3:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.