
Abhishek bachchan sells luxury apartment
नई दिल्ली। अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) इन दिनों अपनी फिल्मों से कम सोशल मीडिया के चलते ज्यादा छाए रहते है। क्योंकि सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें तरह तरह के कमेट्स लिखते है। लेकिन इन दिनों अभिषेक एक खास चीज के लिए चर्चा में बने हुए है। और वह चीज है उन का आलीशान अपार्टमेंट।
दरअसल, खबर आ रही है कि अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan Sells Apartment) ने मुंबई में अपना लग्जरी अपार्टमेंट जो करीब 8 साल पहले खरीदा था उस समय उसकी कीमत 41 करोड़ के करीब की थी। जिसे अब उन्होंने 45.75 करोड़ रुपये में बेच दिया है। बताया जाता है कि अभिषेक अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) और बेटी आराध्या के साथ मुंबई के जुहू में स्थित बच्चन परिवार के जलसा में रहते हैं।
अभिषेक बच्चन का यह अपार्टमेंट ओबेरॉय 360 वेस्ट टावर्स में 37वें फ्लोर पर था इस अपार्टमेंट का एरिया 7527 स्क्वायर फीट में फैला था। सबसे खास बात तो यह है कि इस बिल्डिंग में बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और शाहिद कपूर का भी घर हैं। जो उनके पड़ोसी थे। शाहिद कपूर ने इस अपार्टमेंट को 56 करोड़ में और अक्षय कुमार ने 52.5 करोड़ रुपये खरीदा था। दोनो अभिषेक के पड़ोसी थे।
इसके अलावा और भी कुछ सेलिब्रिटी हैं, जिन्होंने इस बिल्डिंग में अपार्टमेंट खरीदा हैं। वहीं, दूसरी तरफ जहां अभिषेकने अपार्टमेंट बेची है तो दूसरी और इसी साल मई में अमिताभ बच्चन ने मुंबई के अंधेरी इलाके में एक अपार्टमेंट खरीदा भी है। जिसकी कीमत 31 करोड़ रुपये के करीब बताई जाती है।
वर्क फ्रंट की बात करें, तो अभिषेक बच्चन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर काफी व्यस्त चल रहे है वे जल्द ही फिल्म ‘दसवीं’ में नजर आने वाले है। आखिरी बार अभिषेक ‘द बिग बुल’ में नजर आए थे।
Published on:
14 Aug 2021 04:37 pm
