
घूमर में संयमी खेर के कोच बनेंगे अभिषेक बच्चन
Abhishek Bachchan बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन की मच अवेटेड फिल्म ‘घूमर’ का टीजर हो चुका है। इस चंद सेकेंड के टीजर में अभिषेक बच्चन कोच के रूप में तो वहीं सैयामी खेर हाथ में गेंद पकड़े नजर आ रही हैं। 'घूमर' एक पैराप्लेजिक खिलाड़ी की इंस्पिरेशनल कहानी है। इस फिल्म का टीजर जबरदस्त है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तो चलिए आपको बताते हैं कि ‘घूमर’ के टीजर में ऐसा क्या है खास!
Abhishek Bachchan: फिल्म के टीजर में अभिषेक बच्चन का लुक काफी असरदार है। जबकि सैयामी एक महिला क्रिकेटर की भूमिका निभा रही हैं। जिसका एक हाथ नहीं है। टीजर की शुरआत दमदार डायलॉग से होती है, जिसमें कहा गया है- ‘लॉजिकली एक हाथ से कोई देश के लिए खेल सकता है…नहीं! लेकिन ये लाइफ न लॉजिक का खेल नहीं है, मैजिक का खेल है।’ अभिषेक बच्चन ने इस टीजर को अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है- ‘लेफ्टी है? लेफ्ट ही है…।’
'घूमर' 18 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्कत देने के लिए तैयार है।
'घूमर' 12 अगस्त को होयट्स, डॉकलैंड्स में प्रदर्शित की जाएगी।
'घूमर' में अभिषेक और सयामी के अलावा शबाना आजमी और अंगद बेदी जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में हैं।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर के अलावा शबाना आजमी भी होंगी। अमिताभ बच्चन फिल्म में एक खास किरदार में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक महानायक अमिताभ फिल्म के लास्ट शेड्यूल का हिस्सा होंगे। ‘घूमर’ फिल्म क्रिकेट के इर्द-गिर्द घूमती है और बिग बी कमेंटेटर का रोल निभाते नजर आएंगे।
इस फिल्म का निर्देशन आर बाल्की ने किया है। इससे पहले अमिताभ आर बाल्कि की कई सारी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। 'घूमर' फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो ये 3 दिन बाद रिलीज होगा। जिसका ऐलान इस टीजर के साथ किया गया है।
Published on:
31 Jul 2023 03:46 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
