कई फिल्मों से अचानक कर दिया गया था अभिषेक बच्चन को रिप्लेस, पिता अमिताभ बच्चन से मांगते थे मदद?
नई दिल्लीPublished: Jan 14, 2022 12:54:20 pm
अभिषेक अक्सर अपने उतार-चढ़ाव पर खुलकर बात करते हैं। अभिषेक बच्चन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें कई फिल्मों में रिप्लेस कर दिया गया था।
बॉलीवुड सुपरस्टार अभिषेक बच्चन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। पहले कभी अमिताभ बच्चन का बेटा कहकर बुलाए जाने वाले अभिषेक, आज अपनी व्यक्तिगत पहचान रखते हैं। वे इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में गिने जाते हैं। पर एक्टर के साथ हमेशा ऐसा नहीं था। भले ही अभिषेक, महानायक अमिताभ के बेटे हैं पर उन्होंने भी संघर्ष देखे हैं। अभिषेक बच्चन ने अपने अभिनय करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है। इनमें से अभिषेक की कई फिल्में सुपरहिट रही तो कई फ्लॉप साबित हुईं।