
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय(बांये), दांयें में मॉडल एक्ट्रेस जान्हवी।
Abhishek Bachchan: ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बॉलीवुड के पसंदीदा कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2007 में शादी की थी। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी पर उस वक्त देशभर की मीडिया की निगाहें थीं। एक तरफ लोग दोनों को शादी की बधाईयां दे रहे थे तो एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इस शादी को रोकने के लिए अपनी जान तक देने की कोशिश की थी। सबको हैरत में डालने वाली ये जान्हवी फिल्म 'दस' में अभिषेक के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस थीं।
जान्हवी ने खुद को कहा था अभिषेक की असली पत्नी
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी का फंक्शन 20 अप्रैल, 2007 को उनके घर प्रतीक्षा में चल रहा था। जब मेहमानों का आना-जाना लगा था तभी जान्हवी कपूर भी पहुंच गईं। मॉडल और एक्ट्रेस जान्हवी ने 2005 में आई फिल्म 'दस' में अभिषेक के साथ काम किया था। जान्हवी ने अंदर जाने की कोशिश की लेकिन उनको सुरक्षाकर्मियों ने बाहर ही रोक दिया।
जमकर किया था अभिषेक के घर के बाहर हंगामा
जान्हवी ने बच्चन परिवार के घर के सामने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने खुद को अभिषेक की असली पत्नी बताते हुए कहा कि ऐश्वर्या राय ने उनके पति को चुरा लिया है। अभिषेक मुझे धोखा देकर ये शादी कर रहे हैं। इसके बाद वो जुहू पुलिस स्टेशन पहुंच गई और अभिषेक के खिलाफ मामला दर्ज करने और शादी रोकने की अपील की। पुलिस ने उनकी शिकायत दर्ज नहीं की।
पुलिस के शिकायत ना सुनने पर वो वापस बच्चन परिवार के घर के बाहर आईं और अपनी कलाई काटते हुए सुसाइड की कोशिश की। हाथ से खून बहता देख तुरंत की जान्हवी को अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद अभिषेक बच्चन की शादी निपटने तक उनको अस्पताल में ही रखा गया। इस घटना के बाद से जान्हवी कपूर किसी फिल्म में नहीं दिखीं ना हीं कभी मीडिया में आईं। अब वो कहां हैं, इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी।
यह भी पढ़ें: गदर 2: अमीषा पटेल को मिले उनकी बहू बनी सिमरत कौर से भी कम पैसे, सनी देओल ने ली रिकॉर्ड फीस
Published on:
06 Aug 2023 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
