
खबरों की माने तो 'द बिग बुल' में अभिषेक जिस व्यक्ति की भूमिका निभाने जा रहे हैं, उसे स्टॉक मार्केट का बिग बी कहा जाता था। कहानी में अभिषेक के किरदार को अवैध रूप से सामान बनाते, स्टॉक करते और बड़े पैमाने पर स्टॉक में हेराफेरी करते दिखाया जाएगा। वैसे अभी इस फिल्म पर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि यह फिल्म एक बायोपिक है या नहीं।
माना जा रहा है कि ये फिल्म अभिषेक के गिरते करियर को वापस ऊंचाई पर ला सकती है। साथ ही साल 2007 में आई फिल्म गुरु में गुरुकांत देसाई का किरदार निभाने के बाद अब अभिषेक का यह दूसरा सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार होने वाला है। फिल्म का निर्देशन कूकी गुलाटी कर रहे हैं, वहीं अजय देवगन अपने खास निर्देशक इंद्र कुमार व फिल्ममेकर अशोक ठकेरिया साथ मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। वैसे पहले भी अभिषेक और अजय की जोड़ी ने धमाल मचाया है। जिसे लोगों ने खूब पंसद किया था।
Updated on:
17 Sept 2019 06:27 pm
Published on:
17 Sept 2019 06:26 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
