
Accident Or Conspiracy Godhra Godhra Teaser Out
Godhra Teaser Out: 27 फरवरी 2002 का दिन शायद ही कोई भूल पाएगा। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि गुजरात के गोधरा में इस दिन 59 लोगों की जान चली गई थी। तब यह घटना पुरे भारत में आग की तरह फ़ैल गयी थी। यही वजह है कि इस घटना को गोधरा कांड के नाम से जाना जाता है। अब 22 साल बाद यह घटना एक बार फिर अपनी कहानी बड़े पर्दे पर बयां करने जा रही है। 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का टीजर रिलीज हो चुका है। मूवी कब रिलीज होगी आइए जानते हैं।
सच्ची और दुखद घटना पर आधारित है- ‘मूवी’
दिल को झकझोर देने वाली सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'एक्सीडेंट ऑर कॉन्सपिरेसी गोधरा' का टीजर बीते कल रिलीज हो चुका है। फिल्म के लीड रोल में रणबीर शौरी, पंकज जोशी जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म 1 मार्च 2024 को रिलीज होगी। इस फिल्म को एमके शिवाक्ष ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में रणवीर शौरी ने एक वकील के किरदार में नजर आएंगे, वह गोधरा ट्रेन अग्निकांड के पीड़ितों की तरफ से केस लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म के अन्य किरदार भी काफी दमदार है। लोगों को टीजर पसंद आई है। फिल्म देखने के लिए वह अभी से उत्सुक नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: ‘रश्मिका मंदाना’ के बाद डीपफेक वीडियो के चंगुल में फंसे अक्षय कुमार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
गोधरा कांड पर पहले भी बन चुकी हैं फ़िल्में
पहली बार नहीं है, जब कोई मूवी गुजरात के गोधरा कांड पर फिल्मायी गई हो। इससे पहले भी 'परजानिया', 'फिराक' और 'चांद बुझ गया जैसी कई फिल्में और डाक्यूमेंट्री बन चुकी हैं। अब देखना होगा यह फिल्म लोगों को कितना पसंद आती है।
ये भी पढ़ें: भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह के शो में जमकर चले लाठी डंडे, हुआ बवाल तो मच गई भगदड़, देखें वीडियो
Published on:
03 Feb 2024 06:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
