
Salman Zarine
मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री जरीन खान सलमान खान के 'हिट एंड रन केस' में सभी आरोपों से बरी होने पर काफी खुश हैं। जरीन ने वर्ष 2010 में सलमान के अपोजिट फिल्म 'वीर' से अपने कैरियर की शुरुआत की थी। बम्बई हाई कोर्ट के इस फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जरीन ने कहा कि यह सलमान को उनके 50वें जन्मदिन से पहले मिलने वाला सबसे अच्छा उपहार है।
जरीन ने कहा, मैं सलमान खान के लिए खुश हूं। आखिरकार इतने सालों बाद उन्हें आजादी मिली है। यह बेस्ट गिफ्ट है, जो सलमान को उनके 50वें जन्मदिन पर मिली है। वह और क्या मांग सकते हैं? मैं सिर्फ उन्हें बधाई देना चाहती हूं और उनके लिए मैं बहुत खुश हूं।
करीब 13 साल पुराने हिट एंड रन केस में गुरुवार को बम्बई उच्च न्यायालय का फैसला सुन सलमान खान भी भावुक हो गए थे और उनके आंखों से आंसू तक छलक आए थे।
Published on:
11 Dec 2015 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
