बॉलीवुड

Salman Khan के जीजा की कार का हुआ एक्सीडेंट, आयुष शर्मा की गाड़ी की ऐसी हो गई हालत

Aayush Sharma Car Accident: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की कार का एक्सीडेंट हो गया है। कार बेहद बुरी हाल में नजर आ रही है।

less than 1 minute read
Dec 17, 2023
सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा की कार का हुआ एक्सीडेंट

Aayush Sharma Car Accident: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनकी कार एक्सीडेंट का शिकार हो गई है। कार का बेहद बुरा हाल हो गया है।

आयुष की कार का हुआ बुरा हाल (Salman Khan Brother In Law)
हालांकि, जिस समय यह एक्सीडेंट हुआ, उस समय एक्टर कार में मौजूद नहीं थे। यह घटना उस टाइम हुई जब एक्टर का ड्राइवर पट्रेल पंप जा रहा था। कार की फोटो भी अब सामने आ गई है।

बता दें कि जूमटीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए अभिनेता की कार की फोटो शेयर की है। साथ ही कैप्शन में लिखा है कि अभिनेता @aaysharma की कार का हुआ एक्सीडेंट, अच्छी बात यह है कि हादसे के वक्त वह कार में मौजूद नहीं थे।

एकदम ठीक है आयुष (Aayush Sharma Car Accident)
मुंबई में एक्टर की कार जैसे ही जिम खाना के पास पहुंची तो नशे में धुत कार चालक ने आयुष की कार को टक्कर मार दी और कार ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। खार पुलिस स्टेशन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए नशे में धुत्त ड्राइवर को पकड़ लिया। साथ ही आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली गई है।

Published on:
17 Dec 2023 09:45 am
Also Read
View All

अगली खबर