5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अभिनेता Bhupesh Kumar Pandya का लंग कैंसर से हुआ निधन, आर्थिक तंगी के चलते बॉलीवुड से मांगी थी मदद

सुपरहीट फिल्म विक्की डोनर के अभिनेता Bhupesh Kumar Pandya का निधन हो गया है। वह काफी लंबे समय से लंग कैंसर से ग्रस्त थे।

less than 1 minute read
Google source verification
Actor Bhupesh Kumar Pandya Passed Away Due To Lung Cancer

Actor Bhupesh Kumar Pandya Passed Away Due To Lung Cancer

नई दिल्ली। कई समय से लंग कैंसर से ग्रस्त अभिनेता भूपेश कुमार पांड्या का देहांत हो गया है। वह कैंसर की चौथी स्टेज पर थे। इलाज के दौरान वह आर्थिक परेशानियों से भी गुज़र रहे थे। अभिनेता के देहांत की खबर सुनते ही नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने ट्वीट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर भी अभिनेता की निधन की खबर सुनते ही कई बॉलीवुड कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि-"विख्यात रंगकर्मी भूपेश कुमार पांड्या ( पूर्व छात्र एनएसडी 2001 बैच ) के आकस्मिक निधन की खबर बेहद दुखद है एनएसडी परिवार भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है । ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।#NSDfamily।" आपको बता दें भूपेश अहमदाबाद के अपोलो अस्पताल में अपना इलाज करा रहे थे। इलाज के समय के उन्हें पैसों की जरुरत थी। जिसके लिए उन्होंने बॉलीवुड से मदद मांगी थी। उनकी मदद के लिए अभिनेता मनोज बाजपेयी, राजेश तैलंग, और गजराव राव सहित कई लोग सामने आए थे।

आपको बता दें भूपेश कुमार पांड्या के दो बच्चे हैं। उनकी पत्नी छाया पांड्या एक टीचर हैं, लेकिन लॉकडाउन के चलते उनकी नौकरी चली गई थी। जिसके बाद उनकी आर्थिक स्थिति और भी खराब होती चली गई। भूपेश ने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से एक्टिंग सीखी है। उन्होंने कई फिल्मों के साथ-साथ कई नाटकों में भी काम किया है।