8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक्टर फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से नहीं करेंगे शादी, जानें इसके पीछे की बड़ी वजह

फरहान अख्तर जल्द ही स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म तूफान में नजर आएंगे फरहान अख्तर कर रहे है शिबानी दांडेकर को डेट
2 min read
Google source verification
Actor Farhan Akhtar

Actor Farhan Akhtar

नई दिल्ली। बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर में से एक फरहान अख्तर इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर काफी व्यस्त चल रहे है वे जल्द ही एक स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्म तूफान लेकर आ रहे हैं। बैसे तो फरहान के फिल्म को लेकर चर्चे काफी सुनने के मिले है लेकिन इस बार वो अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े बातों से चर्चित हो रहे है । इन दिनों फरहान अख्तर अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से शादी की खबरों के कारण भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। अभी हाल ही में ये खबरे सुनने को मिल रही थी कि फरहान इस साल शादी करने जा रहे हैं, लेकिन अब खबरें हैं कि दोनों ने शादी को टाल दिया है।

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फरहान अख्तर ने शादी की बात को लेकर खुलासा किया है कि वे अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर से इस साल शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं। बताया गया है कि दोनों ही अपने लव रिलेशनशिप को काफी एंजॉय कर रहे हैं, और उन्हें अपने रिश्ते को साबित करने के लिए शादी की जरुरत नहीं है और दोनों फिलहाल अपने करियर को संवारनें में व्यस्त हैं।

बता दें कि फरहान और शिबानी की शादी पर अभिनेता के पिता जावेद अख्तर का भी बयान सामने आया था। जावेद अख्तर ने कहा था कि उन्हें भी इस बारे में मीडिया से ही पता चला है। वहीं फरहान ने उनसे इस बारे में कुछ नहीं कहा है। वहीं शिबानी के बारे में उन्होंने कहा था कि वो उनसे मिल चुके हैं और वो काफी अच्छी हैं।

वहीं बात फरहान के फिल्मी करियर की करें तो उनकी फिल्म तूफान 2 अक्टूबर को रिलीज होगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग