16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्तिक आर्यन ने बजाई फिल्म ‘कोई मिल गया’ की आइकॉनिक धुन, आप भी देखें वीडियो

कार्तिक (Kartik Aryan) आए दिन लोगों के लिए कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। अब हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
2 min read
Google source verification

image

Sunita Adhikari

Apr 18, 2020

kartik_aaryan.jpg

नई दिल्ली: लॉकडाउन के बीच बॉलीवुड के सभी स्टार्स घर पर रहकर अपने फैंस को एंटरटेन करने का काम कर रहे हैं। कोई घर पर खाना बना रहा है तो कोई फनी वीडियोज़ को अपने फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इनमें से एक हैं एक्टर कार्तिक आर्यन। कार्तिक (Kartik Aryan) आए दिन लोगों के लिए कुछ न कुछ नया कर रहे हैं। अब हाल ही में उनका एक टिक टॉक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कार्तिक की इस वीडियो में उनकी बहन भी नजर आ रही हैं। वीडियो में कार्तिक एक एक्सटेंशन बोर्ड के साथ बैठे है और उसपर 'कोई मिल गया' से एलियन को बुलाने वाली धुन बजाते हैं। जिसपर उनकी बहन प्रीति जिंटा का डायलॉग बोलती हैं "अरे ये तुमने कैसे बजाई, उस पर कार्तिक सुपरस्टार ऋतिक रोशन के डायलॉग बोलते हैं "यह धुन तो मुझे आती है, मां ने मुझे सिखाई है।'' अब एक्टर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

आपको बता दें कि इसके अलावा भी कार्तिक अपने फैंस के लिए वीडियोज़ शेयर करते रहते हैं। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन इन दिनों कोरोना वायरस के चलते जनता को एंटरटेन करने और उनका हौसला बढ़ाने के लिए एक नई वीडियो सीरीज लेकर आए हैं। उनकी इस सीरीज का नाम है कोकी पूछेगा। इस सीरीज में वे पुलिस, डॉक्टर्स, सोशल वर्कर्स और कोरोना वायरस सर्वाइवर्स से बात करते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग