
अभिनेता सलीम घोष का गुरुवार को मुंबई में निधन हो गया है। वह 70 वर्ष के थे। फिल्म और टीवी दोनों में अपने अभिनय के दम पर पहचान बनाने वाले सलीम घोष का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है। भारत एक खोज जैसे सीरियल से मशहूर हुए घोष का गुरुवार को मुंबई में अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उन्होंने फिल्मों के साथ ही कई टेलीविजन शोज में भी काम किया था। इसके अलावा वह थिएटर में भी अपने अभिनय और निर्देशन के लिए प्रसिद्ध थे। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और अंग्रेजी फिल्मों में अभिनय किया है।
फैमली मैन फेम अभिनेता शारिब हाशमी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि पहली बार सलीम गौस साहब को टीवी सीरियल सुबह में देखा था। उनका काम बेहद लाजवाब लगा था। उनकी आवाज...
सलीम घोष की फिल्में
सलीम घोष फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स में से एक रहे हैं। उन्होंने कई साल इंडस्ट्री में काम किया। साल 1978 में सलीम घोष ने अपने करियर की शुरुआत की। फिल्म स्वर्ग नर्क से उन्होंने ऐक्टिंग डेब्यू किया। इसके बाद वह चरखा, सारांश और मोहन जोशी जाहिर हो जैसी कई फिल्मों में वह नजर आए।
90 के दशक के पॉपुलर विलेन
Salim Ghouse ने साल 1978 में फिल्म स्वर्ग और नर्क से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह चक्र, सारांश जैसी फिल्मों में नजर आए थे। 90s की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाया है। साल 1997 में आई शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित की फिल्म कोयला में उन्होंने अमरीश पुरी के छोटे भाई ब्रिजवा का रोल निभाया था। इसके अलावा वह साउथ की कई फिल्मों में भी निगेटिव रोल किए थे। साल 1989 में तमिल फिल्म वेट्टरी विजाहा में उन्होंने कमल हासन के दुश्मन का रोल निभाया था। 1993 में आई मणि रत्नम की फिल्म थिरुदा, थिरुदा में भी विलेन का रोल निभाया था।
अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स का भी रहे हिस्सा
फिल्में ही नहीं वह टेलीविजन इंडस्ट्री का भी जाना-पहचाना चेहरा थे। उन्होंने श्याम बेनेगल की टीवी सीरीज ‘भारत एक खोज’ में राम, कृष्ण और टीपू सुल्तान की भूमिकाएं निभाईं। वह सिटकॉम वागले की दुनिया (1988) का भी हिस्सा रहे थे। सलीम गौस के पास ‘किम’, ‘द परफेक्ट मर्डर’, ‘द डिसीवर्स’, ‘द महाराजा डॉटर’ और ‘गेटिंग पर्सनल’ सहित कुछ अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट का भी हिस्सा रहे थे।
Published on:
28 Apr 2022 06:21 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
