13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिस डायरेक्टर ने 16 सालों में बदली कई लोगों की किस्मत, उनकी फिल्म में शाहरुख खान करने जा रहे हैं काम

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस हिट डायरेक्टर के साथ काम करेंगे अप्रैल में शुरु होगी फिल्म की शूटिंग राजकुमार हिरानी की फिल्म में शाहरुख खान
2 min read
Google source verification

image

Neha Gupta

Nov 21, 2019

नई दिल्ली | राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) बॉलीवुड के उन डायरेक्टर्स में गिने जाते हैं जो बेहतरीन फिल्म बनाने के साथ-साथ उसके हिट होने की भी गारन्टी देते हैं। राजकुमार हिरानी ने अपने 16 साल के करियर में एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। उनकी सभी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित होती हैं। अब खबर है कि राजकुमार हिरानी (Rajkumar Hirani) शाहरुख खान के साथ काम करने जा रहे हैं। खबरे हैं कि शाहरुख (Shah Rukh Khan) के पास ऐटली और अली अब्‍बास के साथ-साथ राजकुमार हिरानी का भी ऑफर गया है और शाहरुख ने इसपर हां कर दी है। शाहरुख और राजकुमार हिरानी की ये फिल्म अप्रैल 2020 से शुरु हो जाएगी। बुधवार को राजकुमार हिरानी का बर्थडे था ऐसे में उन्होंने फैंस को एक बड़ी ट्रीट दे दी है।

राजकुमार हिरानी ने अब सिर्फ 5 फिल्मों का ही निर्देशन किया है और सभी बड़ी हिट रही हैं। राजकुमार की पहली फिल्म 003 में आई 'मुन्ना भाई MBBS' (Munna Bhai MBBS) थी। इसी फिल्म की वजह से संजय दत्त का करियर एक बार फिर पटरी पर चल पड़ा था। इसके बाद साल 2006 में आई 'लगे रहो मुन्ना भाई' भी दर्शकों को खूब पसंद आई। 2009 में आई '3 इडियट्स' (3 Idiots) ने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया और साल की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। साल 2014 में आई फिल्म 'पीके' ने भी खूब तारीफें बटोरीं और साल 2018 में आई फिल्म 'संजू' (Sanju) ने भी कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। रणबीर कपूर को इस फिल्म के लिए बहुत सराहना मिली।

अब जब राजकुमार हिरानी की बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ काम करने की खबर है तो ज़ाहिर तौर पर फैंस में एक्साइटमेंट अभी से बढ़ गई है। वैसे भी शाहरुख की फिल्म का इंतजार फैंस उनके बर्थडे से कर रहे हैं लेकिन अपने जन्मदिन पर किंग खान ने ऐसी कोई अनाउंसमेंट नहीं की। लेकिन उन्होंने जल्द ही गुड न्यूज सुनाने की बात जरुर बोली थी। खबर ये भी है कि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ फिल्म में दिग्गज अभिनेता बोमन ईरानी भई नजर आएं क्योंकि राजकुमार हिरानी के लिए बोमन को लकी चार्म माना जाता है। इसीलिए राजकुमार की हर फिल्म में बोमन जरुर दिखाई देते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग