
vishal thakkar
फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में अभिनेता संजय दत्त और टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नजर आ चुके एक्टर विशाल ठक्कर पिछले 3 सालों से लापता हैं। अभी तक उनके बारे में कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि विशाल दिसंबर 2015 से ही लापता हैं और अभी तक उनका पता नहीं लगाया जा सका है। वह घर से कहकर निकले थे कि फिल्म देखने जा रहे हैं। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। मां से उन्होंने फिल्म के लिए पैसे मांगे थे।
फिल्म देखने गए थे, नहीं लौटे अब तक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विशाल ने 31 दिसंबर 2015 की शाम को मां दुर्गा से फिल्म 'स्टार वॉर्स' देखने के लिए साथ चलने को कहा। मां ने साथ जाने से मना कर दिया। इस पर विशाल उनसे 500 रुपए लेकर फिल्म देखने चले गए। उसी रात 1 बजे उन्होंने पिता को मैसेज कर पार्टी में जाने की बात बताई और लिखा कि वह सुबह ही घर आएंगे। लेकिन वह दूसरे दिन भी नहीं लौटे। विशाल को घर से गए हुए तीन साल हो गए हैं लेकिन अभी तक उनका कोई पता नहीं है।
गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट होने की खबर:
वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वह पिछली बार 1 जनवरी 2016 को गोडबंदर रोड पर सुबह 11:45 पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ स्पॉट किया गया था। उसने शूट पर जाने के लिए अंधेरी के लिए एक ऑटो लिया था। उसी समय से उसका फोन स्विच्ड ऑफ हो गया। तब से ही उसके बारे में ना कोई मेडिकल रिकॉर्ड, ना कोई बैंक लिंक और ना ही कोई अन्य सुराग मिला है।
गर्लफ्रेंड ने लगाया था रेप का आरोप:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विशाल पर उसकी गर्लफ्रेंड ने रेप का आरोप लगाया था। एक अंग्रेजी चैनल पर प्रसारित हुए एक रिपोर्ट के मुताबिक उस लड़की ने विशाल के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच सुलह हो गया और लड़की ने अपनी शिकायत वापस ले ली।
मानसिक हालत हो गई थी खराब:
रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि रेप के आरोप के बाद विशाल की मानसिक स्थिति खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही विशाल की गुमशुदगी का केस कॉन्सटेबल राजेश पांडे को दिया गया जिन्होंने अब तक 800 गुमशुदा लोगों के केस को सुलझाया है। हालांकि वे भी अभी तक विशाल का पता लगाने में सफल नहीं हुए।
Published on:
12 Jan 2019 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
