
Adah Sharma spent night in Dance Bar for This Web Series
Adah Sharma spent night in Dance Bar: 'द केरल स्टोरी' फेम अदा शर्मा ने हाल ही में बताया कि 'सनफ्लॉवर 2' (Sunflower 2 web series) में अपने रोल के लिए उन्होंने डांस बार में कई रातें बिताई हैं। वह चाहती थी कि उनकी एक्टिंग स्क्रीन पर नेचुरल और प्रभावित लगे। ऐसे में अदा 'सनफ्लॉवर 2' में अपने रोल के लिए डांस बार में कई रातें गुजारने से भी पीछे नहीं हटीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने कहा, "मैं स्क्रीन पर अच्छा परफॉर्म करना चाहती थी। इसके लिए सिर्फ ये जरूरी नहीं है कि आप डांस कर रहे हैं, बल्कि ये जरूरी है क आप कैसे बैठते हैं और खड़े होते हैं। इसके अलावा परफॉर्मेंस नहीं करने के समय आप अपने शरीर के साथ कितने सहज हैं। इन सबके बारे में ध्यान देने के लिए मैं कभी-कभी डांस बार में सुबह 5 बजे तक रुकती थीं।"
यह भी पढ़ें:
'पंचायत 3' और 'मिर्जापुर 3' से पहले OTT पर फ्री में देखें ये धांसू वेब सीरीज, क्राइम और सस्पेंस का है तगड़ा कॉम्बिनेशन
एक्ट्रेस ने आगे बताया, ''वहां के लोग बहुत अच्छे थे। उन्होंने मुझे बार में रुकने और चीजों को देखने की इजाजत दी। कस्टमर्स से बात करते समय उनके आत्मविश्वास को मैंने देखने की कोशिश की। मैं रात को 9 बजे जाती थी, कभी-कभी सुबह 4 से 5 बजे तक रुकती थी।''
यह भी पढ़ें:
ओटीटी पर इन 5 मूवी-सीरीज की चोरी-डकैती देख हिल जाएगा दिमाग
वेब सीरीज 'सनफ्लॉवर' सीरीज एक हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों की जिंदगी पर आधारित है। वो एक हत्या के रहस्य में उलझ जाते हैं। इसमें सुनील ग्रोवर और मुकुल चड्ढा लीड रोल में हैं। इस वेब सीरीज को आप ओटीटी प्लेफॉर्म (OTT Platform) ZEE5 पर देख सकते हैं।
Published on:
24 Mar 2024 02:29 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
