
,,
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) इन दिनों काफी लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर है। लेकिन अभिषेक बच्चन के सोशल मीडिया पर जुड़े रहने के कारण उनकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन ने अपने ट्वीट के माध्यम से ऐश्वर्या राय बच्चन के लिये ऐसी बात कह दी जो काफी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
ऐश्वर्या राय बच्चन की बात करें तो उनके प्रेग्नेंट होने की खबरें बीते लंबे समय से सोशल मीडिया पर आती रही हैं। लेकिन हाल ही में उनके पति और एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) ने एक ऐसा ट्वीट किया जिसे उनके फैंस ने आराध्या को मिलने वाले सिबलिंग का इशारा समझ लिया। और कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर यह खबर इस तरह से फैल गई कि ऐश्वर्या दोबारा खुशखबरी देने वाली हैं. आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...
अभी हाल ही में अभिषेक बच्चन ने ट्विटर पर एक छोटा सी बात लिखकर लिखकर उसे पोस्ट कर दिया। लेकिन उनका किया गया पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि अभिषेक के ट्वीट में ऐसी कोई बात साफ तौर पर नहीं कही गई। उन्होंने अपने ट्विटर एकांउट से लिखा, 'दोस्तों! आप सभी के लिए एक सरप्राइज है।जुड़े रहें!!' तो फैंस ने उनके सेकंड बेबी का इशारा मान लिया।
अब जैसे ही अभिषेक का यह पोस्ट सामने आया उनके फैंस ने सरप्राइज जानने के लिए कमेंट्स की कतार लगा दी. कुछ ने लिखा, 'सेकंड बेबी', तो कुछ ने कहा, 'दूसरा बच्चा, 'आप पिता बनने वाले हैं', 'आराध्या को भाई मिलने वाला है', देखते ही देखते सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या के दोबारा मां बनने की खबर फैल गई।
लेकिन अभी तक दोबारा पापा बनने वाले किसी भी कमेंट पर अभिषेक ने रिप्लाई नहीं दिया है।
Updated on:
24 Jan 2020 12:58 pm
Published on:
22 Jan 2020 04:26 pm
