
करोड़ो की मालकिन हैं दीपिका चखलिया
नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते दर्शकों के लिए दूरदर्शन पर फिर से 'रामायण' धारावाहिक का टेलिकास्ट किया जा रहा है। जिसके चलते धारावाहिक के सभी पात्रों के बारें में लोग जानना चाहते हैं कि इन दिनों सभी कहां, कैसे दिखते हैं और उनका लाइफस्टाइल क्या है। रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया ( Deepika Chikhalia ) भी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। आज हम आपको बताएंगे कि सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका आखिर कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
धारावाहिक 'रामायण' के साथ-साथ दीपिका ने कई टीवी शोज भी किए हैं। दर्शकों को भी उन्हें टीवी पर देखना अच्छा लगता था। जानकारी के अनुसार दीपिका की कुल 3 मिलियन डॉलर यानी की 21 करोड़ रुपयों की संपत्ति की मालकिन हैं। उनका मुंबई में अपना घर भी है। रामायण से उन्हें जितना फेम मिला उतनी ही उन्हें शोहरत भी मिली। शो रामायण में आने से पहले ही दीपिका काफी फेमस थी। उन्होंने बॉलिवुड सहित कन्नड़ फिल्मों में भी अपना जादू चलाया। गुज़रें जमाने में दीपिका राजेश खन्ना ( Rajesh Khanna ) संग भी काम कर चुकी हैं।
बता दें 54 साल की एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया का जन्म 29 अप्रैल 1965 को महाराष्ट्र में हुआ था। उनकी पहली फिल्म 'चीख' ( Chikh) थी। जिससे उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। फिर उन्होनें टीवी शो घर संसार, घर का चिराग और बाला जैसे कई सुपरहिट धारावाहिकों में भी काम किया। लेकिन शो 'रामायण' ने दीपिका के करियर को अलग ही मुकाम पर पहुंच दिया। ऐसा कहा है कि जब दीपिका को असली में लोग उन्हें सीता के रूप में पूजने लगे। यही नहीं जब भी दीपिका किसी से मिलती थीं, तो बच्चे,जवान, और बुर्जुग तक उनके पैर छुआ करते थे।
Published on:
07 Apr 2020 05:28 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
