
Actress Dia Mirza Leaves Son Avyaan
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने इसी साल 14 मई को एक बेटे को जन्म दिया है। जन्म के दौरान से ही बेटे की हालत ठीक न होने के चलते वो काफी समय तक अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में था। 5 महीने बाद वो अपने बेटे को घर लाने में कामयाब रही। इसी दौरान उन्होंने बेटे की एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की थी। जो काफी इमोशनल कर देने वाली थी। यह तस्वीर उस समय की है जब वो अपने बेटे को पहली बार घर छोड़कर काम पर वापस लौटी थी। इस दौरान दीया के लिए बेटे अव्यान को छोड़कर दूर रहना आसान नहीं था। उन्होंने बेटे को छोड़कर काम पर जाने को लेकर एक पोस्ट भी शेयर की है, जो दिल को छू लेने वाला था।
बीती रात दीया मिर्जा जब अपने बेटे को अव्यान को छोड़कर जब पहली बार काम के लिए बाहर गईं, उस दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर अपने दिल के दर्द को बंया किया है।
दीया मिर्जा ने नम आंखों से लिखा- “फाइनली बीती शाम को एक स्पेशल इवेंट का हिस्सा बनने के लिए बाहर गई थी। इस समय मैं इस अमेजिंग टीम का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे इतना अच्छा फील करवाया था। हालांकि ये मेरे लिए बहुत-बहुत-बहुत मुश्किल था, 4 घंटे के लिए अपने अव्यान से दूर जाना। मम्मा काम करेंगी अवि, क्योंकि मम्मा इस दुनिया में तुम्हारे लिए एक बेहतर जगह बनाना चाहती हैं, जिसमें तुम बड़े होंगे मेरी जान।“
बता दें कि दीया मिर्जा ने इसी साल 15 फरवरी को वैभव रेखी से शादी की थी और शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके सबको हैरान कर दिया था।दीया मिर्जा ने पहली शादी अक्टूबर, 2014 में प्रोड्यूसर साहिल संघा से हुई थी। हालांकि शादी के करीब 5 साल बाद ही अगस्त, 2019 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से शादी करके अपना घर बसाया है।
Published on:
25 Sep 2021, 6:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.