1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन मशहूर अभिनेत्रियां को है मंहगे बैग रखने का शौक, जिसकी कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

हाल ही में मौनी रॉय फ्लोरल सूट में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। इस दौरान उनके आउटफिट के साथ Christian Dior का टोट बैग फैंस का ध्यान ज्यादा आकर्षित कर रहा हैं। जिसकी कीमत लाखों की है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pratibha Tripathi

•

Updated: 17 Sep 2021, 7:02 PM IST

 Bollywood actresses most expensive bags

Bollywood actresses most expensive bags

नई दिल्ली। छोटे पर्दे से बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से पहचान बनाने वाली नागिन' एक्‍ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपने स्टाइलिश लुक की वजह से काफी सुर्खियों में हैं। उनकी एक तस्वीर फैंस को बेहद पसंद आ रही है जिसमें वो प्रिंटेड फ्लोरल अनारकली सूट पहने नजर आ रही है इस लुक के साथ उनका एक बैग भी काफी चर्चा में बना हुआ है जिसकी कीमत लाखों की हैं। ऐसा पहली बार नही हुआ कि एक्ट्रेस महंगे बैग में देखी गई है इसके पहले भी करीना कपूर खान, प्रियंका चोपड़ा, करिश्मा कपूर, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, सोनम कपूर के पास महंगे-महंगे बैग देखे गए हैं। इनके बैग से लेकर इनकी लिपस्टिक तक की कीमत होश उड़ा देने वाली होती है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं इन अभिनेत्रियों के सबसे महंगे बैग के बारे में जिनके बारे में सुनने के बाद लोगों के होश उड़ गए।

करीना कपूर खान का 13 लाख का बैग –

सबसे पहले इस लिस्ट में करीना कपूर का नाम पहले ता है नबाब खानदान की बहू के शौक भी नबाबी है वो अपनी ड्रेसिंग से लेकर हर तरह से टीपटॉप रहना पसंद करती हैं। जिसके लिए वो टी शर्ट से लेकर बैग तक मंहगे लेना पसंद करती हैं। करीना के पास 2 लाख की कीमत से लेकर 13 लाख रुपए तक के कीमती बैग है।

यह भी पढ़ें:- मोबाइल फोन के मामले में भी बॉलीवुड स्टार्स के शौक हैं रॉयल, जानिए किस स्टार्स के पास है कितना महंगा फोन

करिश्मा कपूर

करीना के जैसे करिश्मा का रहन सहन भी किसी शाही ठाठ से कम नही है 15 फरवरी को अपने पिता रणधीर कपूर की ब्रर्थडे पार्टी में करिश्मा हैंडबैग लिए हुए नजर आईं थीं। उस हेंडबैग की कीमत 2 लाख रुपए है।

दीपिका पादुकोण का 2,78,902 रुपए का बैग-

पद्मावती के नाम से मशहूर दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट फ़िल्में देकर एक खास जगह बनाई है आज के समय में वो सबसे महंगी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है। जितनी मंहगी वो फीस लेती है उतने ही मंहगे शौक भी रखती है दीपिका। उनके कई पार्टियों के बीच महंगे बैग्स के साथ देखा गया है। उनके पास Bottega Veneta से लिया बैग है जिसकी कीमत ही 2,78,902 रुपये थी। इसके अलावा उनके पास FENDI कंपनी का ब्राउन बैग भी है जिसकी कीमत 2,26,838 रुपये थी।

यह भी पढ़ें:-बच्चों की देखभाल करने लिए करीना कपूर ने रखे हैं 4 स्टाफ, देती हैं लाखों की सैलरी

आलिया भट्ट का 5,15,102 रुपए का बैग-

आलिया भट्ट भी बॉलीवुड की महंगी अभिनेत्रियों से कम नही हैं। उनके उतने ही महंगे शौक हैं। आलिया एक बार लाल कलर के बैग में नजर आई थी जिसकी कीमत 5,15,102 रुपए थी।

प्रियंका चोपड़ा का 8,24,877 रुपये का बैग –

प्रियंका चोपड़ा भी इन्ही एक्ट्रेस के बीच सबसे मंहगी अभिनेत्रियों में से एक है। इनके शौक भी इतने महंगे है कि इसके बारे में जानने के बाद तो किसी के भी होश उड़ सकते हैं। प्रियंका ने आज तक जितने भी बैग्स लिए हैं उनकी कीमत लाखों से शुरू होती है। और इन्ही में एक बैग ऐसा भी है जिसकी कीमत 8,24,877 रुपये की है यह बैग डिजाइनर Karl Lagerfeld द्वारा डिजाइन किया गया हैं और दिखने में उनकी चमक एक हीरे के समान है। यह एक ग्लास पर्स है जिसे गैसोलीन कैन शेप दिया गया है। आप देख सकते हैं इसमें गोल्डन चेन और बॉटम में रोज गोल्ड मेटल लगाया गया है।